लाइव न्यूज़ :

नवप्रवर्तन को बढ़ावा देने के लिये प्रतिस्पर्धा जरूरी, ग्राहकों को विकल्प मिलने चाहिए: वीजा

By भाषा | Updated: November 11, 2020 17:42 IST

Open in App

मुंबई, 11 नवंबर भुगतान प्रौद्योगिकी वैश्विक कंपनी वीजा ने बुधवार को कहा कि बाजार में सभी तरह की इकाइयों के बने रहने से नवप्रवर्तन को बढ़ावा मिलता है और ग्राहकों के लिये विकल्प उपलब्ध होते हैं। भारत सरकार के रूपे कार्ड को बढ़ावा देने पर जोर के साथ कंपनी ने अपनी प्रतिक्रिया में यह बात कही है।

एक दिन पहले मंगलवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बैंकों से ‘केवल’ रूपे कार्ड को बढ़ावा देने को कहा।

वीजा के भारत और दक्षिण एशिया मामलों के क्षेत्रीय प्रबंधक टी आर रामचंद्रन ने कहा कि भारत में लोगों तक डिजिटल माध्यमों की पहुंच काफी कम है। कुल व्यक्तिगत खपत व्यय में केवल 18 प्रतिशत भुगतान में डिजिटल माध्यमों का उपयोग हो रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम सभी को इसमें भूमिका निभानी है।’’ रामचंद्रन ने एक कार्यक्रम में यह बात कही। इस मौके पर वीजा और एचडीएफसी ने व्यापरियों के लिये ऐप का बेहतर संस्करण..स्मार्टहब मर्चेन्ट सोल्यूशंस 3.0’ पेश किये जाने की घोषणा की।

वीजा के साथ मास्टर कार्ड को रूपे कार्ड से प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने वीजा और मास्टर कार्ड के विकल्प के रूप में रूपे कार्ड पेश किया है।

रामचंद्रन ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि भारत एक बड़ा देश है और पश्चिमी देशों के मुकाबले डिजिटल तरीके से भुगतान कम है।

उन्होंने कहा, ‘‘अगर आंकड़े को देखा जाए...निजी खपत व्यय में केवल 18 प्रतिशत भुगतान डिजिटल माध्यमों से होता है। मेरा मानना है कि क्षेत्र में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय सभी कंपनियों को काम करने की जरूरत है क्योंकि इससे नवप्रवर्तन को बढ़ावा और ग्राहकों को विकल्प मिलते हैं।’’

सीतारमण ने मंगलवार को भारतीय बैंक संघ (आईबीए) की सालाना आम बैठक को संबोधित करते हुए बैंकों से अपने ग्राहकों को केवल रूपे कार्ड को बढ़ावा देने को कहा।

उल्लेखनीय है कि 2012 में विकल्प के रूप में रूपे कार्ड पेश किये जाने के बाद से ही वैश्विक प्रतिद्वंद्वी कंपनियां परेशान हैं। भारत का मानना है कि वैश्विक भुगतान को सुगम बनाने वाली वैश्विक कंपनियां पैसा और आंकड़े देश से बाहर ले जाती हैं जिसे बचाया जा सकता है और देश में रखा जा सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

क्राइम अलर्टTCS Nashik: आईटी कंपनी कार्यालय में यौन उत्पीड़न और "जबरन धर्मांतरण"?, केंद्रीय मंत्री संजय कुमार ने तेलंगाना डीजीपी से कहा- बैठक बुलाए और...

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः पिछले 8 मैच आंकड़े, RCB 6 और MI 2 मैच जीते?, आईपीएल में 200 से अधिक रनों का बचाव करते हुए सबसे अधिक जीत

पूजा पाठPanchang 13 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 13 April 2026: आज मिथुन राशिवालों को मिल सकती है बड़ी कामयाबी, जानें सभी राशियों भविष्य

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव