लाइव न्यूज़ :

प्रतिस्पर्धा आयोग ने मारुति सुजुकी इंडिया पर 200 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया

By भाषा | Updated: August 23, 2021 19:11 IST

Open in App

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने कार विनिर्माता मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (एमएसआईएल) पर अनुचित व्यापार व्यवहार में शामिल होने पर 200 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। नियामक ने सोमवार को एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘डीलरों के साथ रियायत नियंत्रण नीति को लागू करके यात्री वाहन खंड में पुनर्बिक्री मूल्य रखरखाव (आरपीएम) के प्रतिस्पर्धा रोधी आचरण में शामिल होने के चलते’’ यह जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा सीसीआई ने कंपनी को प्रतिस्पर्धा रोधी व्यवहारों में शामिल नहीं होने तथा इन्हें बंद करने का निर्देश भी दिया है। बयान में कहा गया कि नियामक ने पाया कि एमएसआईएल ने अपने डीलरों के साथ एक समझौता किया था, जिसके तहत डीलरों को ग्राहकों को कंपनी द्वारा निर्धारित छूट से अधिक की छूट देने से रोक दिया गया। भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) सभी क्षेत्रों में अनुचित व्यावसायिक व्यवहारों पर रोक लगाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारMaruti Suzuki India: फरवरी के बाद अप्रैल में भी झटका, वाहनों की कीमतों में 4 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी

कारोबारNew Maruti Swift India launch: नए अवतार में स्विफ्ट, 6.49 लाख रुपये में लॉन्च, 17436 रुपये की मासिक सदस्यता पर भी उपलब्ध!

कारोबारMaruti Suzuki India: स्विफ्ट की कीमत 25000 और सिग्मा वैरिएंट की कीमत 19000 रुपये तक बढ़ाई, मारुति सुजुकी इंडिया ने आज से दिया झटका

कारोबारMaruti Suzuki India MSI: एक अप्रैल से कई बदलाव, मारुति सुजुकी ने निदेशक मंडल में किए कई अहम नियुक्त, शेयर बाजार को दी जानकारी

कारोबारMaruti Suzuki Invicto: पांच जुलाई को नया मॉडल ‘इनविक्टो’ पेश करने की योजना, मारुति सुजुकी इंडिया ने की घोषणा, जानें क्या है खासियत और कीमत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम