लाइव न्यूज़ :

प्रतिस्पर्धा आयोग ने बार काउंसिल के खिलाफ शिकायत खारिज की

By भाषा | Updated: January 21, 2021 18:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 जनवरी भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) के खिलाफ देश में कानून की पढ़ाई को लेकर अपनी दबदबे की स्थिति का फायदा उठाने की शिकायत को खारिज कर दिया है।

यह शिकायत बीसीआई के कानूनी शिक्षा के लिए प्रवेश लेने वाले नए लोगों के लिए अधिकतम आयु सीमा को लेकर अंकुश लगाने के नियम के खिलाफ की गई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि कामकाज का प्रबंधन कर रहे बीसीआई के सदस्य काउंसिल की दबदबे वाली स्थिति का दुरुपयोग कर देश की कानून की पढ़ाई को नियंत्रित करने का प्रयास कर रहे हैं।

सीसीआई ने शिकायत को खारिज करते हुए कहा कि बीसीआई के कामकाज की प्रकृति कानूनी पेशे की दृष्टि से नियामकीय प्रकृति के हैं। सीसीआई ने कहा कि मौजूदा मामले में बीसीआई प्रकटत: नियामकीय काम कर रही है और इस संस्था को प्रतिस्पर्धा कानून की धरा 2 (एच) के अर्थ में कोई ‘उद्यम’ नहीं माना जा सकता। ’ आयोग ने कहा कि गैर-आर्थिक प्रकृति के काम प्रतिस्पर्धा कानून की धारा 4 के प्रावधानों में नहीं आते।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

क्राइम अलर्टTCS Nashik: आईटी कंपनी कार्यालय में यौन उत्पीड़न और "जबरन धर्मांतरण"?, केंद्रीय मंत्री संजय कुमार ने तेलंगाना डीजीपी से कहा- बैठक बुलाए और...

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः पिछले 8 मैच आंकड़े, RCB 6 और MI 2 मैच जीते?, आईपीएल में 200 से अधिक रनों का बचाव करते हुए सबसे अधिक जीत

पूजा पाठPanchang 13 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 13 April 2026: आज मिथुन राशिवालों को मिल सकती है बड़ी कामयाबी, जानें सभी राशियों भविष्य

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव