लाइव न्यूज़ :

प्रतिस्पर्धा आयोग ने पीएनबी हाउसिंग-कार्लाइल ग्रुप के सौदे को मंजूरी दी

By भाषा | Updated: August 4, 2021 19:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार अगस्त भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने कार्लाइल ग्रुप और अन्य निवेशकों द्वारा पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड में प्रस्तावित निवेश को मंजूरी दे दी है।

सौदे के तहत, प्लूटो इन्वेस्टमेंट्स एस.ए.आर.एल और सैलिसबरी इन्वेस्टमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस में इक्विटी हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेंगी। पीएनबी हाउसिंग में सार्वजनिक क्षेत्र के ऋणदाता पंजाब नेशनल बैंक की 32 फीसदी से अधिक हिस्सेदारी है।

बुधवार को एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने ‘ग्रीन चैनल’ के तहत लेनदेन को मंजूरी दे दी है।

ग्रीन चैनल एक मंजूरी देने की एक स्वचालित प्रणाली है जिसमें संबंधित पक्षों द्वारा संयोजन के लिए नोटिस दाखिल करने पर सौदे को नियामक द्वारा अनुमोदित माना जाता है।

प्लूटो लक्जमबर्ग के कानूनों के तहत गठित एक नयी विशेष प्रयोजन कंपनी है और भारत में इसकी कोई व्यावसायिक गतिविधि नहीं है। इसमें कार्लाइल एशिया पार्टनर्स वी- की सबसे बड़ी हिस्सेदारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

भारतजान में जान आई, पर दहशत बरकरार; पुंछ में युद्ध जैसी आपात स्थिति के लिए मेगा ब्लैकआउट-एयर रेड मॉक ड्रिल रद्द

भारतUdhampur: यात्रियों से भरी बस हादसे में 19 की मौत, मृतकों के परिजनों के लिए 2 लाख रुपये और घायलों के लिए 50,000 रुपये की मदद का ऐलान

भारतमहिला आक्रोश से गूंजा भोपाल, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- अपमान नहीं सहेंगी बहनें

क्रिकेटIPL 2026: क्या आज खेलेंगे रोहित शर्मा? हिटमैन की चोट पर आया सबसे बड़ा अपडेट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना