लाइव न्यूज़ :

प्रतिस्पर्धा आयोग ने एक्सिस-मैक्स लाइफ सौदे को दी मंजूरी

By भाषा | Updated: January 20, 2021 22:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 जनवरी व्यापार व्यवहार नियामक भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने बुधवार को कहा कि उसने एक्सिस बैंक, एक्सिस कैपिटल और एक्सिस सिक्योरिटीज द्वारा मैक्स लाइफ इंश्योरेंस कंपनी में हिस्सेदारी खरीदने को मंजूरी दे दी है।

सीसीआई को सौंपे गये दस्तावेज के अनुसार, मैक्स लाइफ में एक्सिस बैंक की हिस्सेदारी बढ़कर लगभग 9.9 प्रतिशत हो जायेगी।

अभी मैक्स लाइफ में एक्सिस बैंक की लगभग एक प्रतिशत हिस्सेदारी है। एक्सिस बैंक अपने बैंकिंग चैनल के माध्यम से बीमाकर्ता के उत्पादों का सबसे बड़ा वितरक भी है।

इसके अतिरिक्त, एक्सिस कैपिटल लिमिटेड और एक्सिस सिक्योरिटीज मैक्स लाइफ में क्रमशः दो प्रतिशत और एक प्रतिशत का अधिग्रहण करेंगे।

इसके अलावा, एक्सिस के निकायों के पास मैक्स लाइफ में एक या एक से अधिक किस्तों में सात प्रतिशत तक की अतिरिक्त हिस्सेदारी हासिल करने का अधिकार होगा। इससे उनकी कुल हिस्सेदारी 19.99 प्रतिशत होगी।

नियामक ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘आयोग एक्सिस बैंक, एक्सिस कैपिटल और एक्सिस सिक्योरिटीज द्वारा मैक्स लाइफ इंश्योरेंस कंपनी में हिस्सेदारी के अधिग्रहण को मंजूरी देता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

क्राइम अलर्टTCS Nashik: आईटी कंपनी कार्यालय में यौन उत्पीड़न और "जबरन धर्मांतरण"?, केंद्रीय मंत्री संजय कुमार ने तेलंगाना डीजीपी से कहा- बैठक बुलाए और...

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः पिछले 8 मैच आंकड़े, RCB 6 और MI 2 मैच जीते?, आईपीएल में 200 से अधिक रनों का बचाव करते हुए सबसे अधिक जीत

पूजा पाठPanchang 13 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 13 April 2026: आज मिथुन राशिवालों को मिल सकती है बड़ी कामयाबी, जानें सभी राशियों भविष्य

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव