लाइव न्यूज़ :

कंपनियों ने अक्टूबर में पूंजी बाजारों से 73,215 करोड़ रुपये जुटाए

By भाषा | Updated: December 7, 2020 18:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात दिसंबर कंपनियों ने अक्टूबर में पूंजी बाजारों से 73,215 करोड़ रुपये जुटाए हैं। ऋण प्रतिभूतियों में निजी नियोजन के जरिये धन जुटाना कंपनियों के लिये अब भी सबसे पसंदीदा विकल्प बना हुआ है।

कंपनियों द्वारा यह राशि मुख्य रूप से कारोबार विस्तार की योजना, ऋण भुगतान और कार्यशील पूंजी की जरूरतों को पूरा करने के लिए जुटाई गई है।

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के सोमवार को प्रकाशित मासिक बुलेटिन के अनुसार कंपनियों ने अक्टूबर में शेयर और ऋण या बांड प्रतिभूतियां जारी कर 73,215 करोड़ रुपये की राशि जुटाई है। इससे पहले सितंबर में कंपनियों ने 75,232 करोड़ रुपये जुटाए थे।

इससे पहले अगस्त में कंपनियों ने 1.1 लाख करोड़ रुपये की राशि जुटाई थी।

अक्टूबर में जुटाई गई कुल 73,215 करोड़ रुपये की राशि में 62,331 करोड़ रुपये ऋण प्रतिभूतियों के निजी नियोजन से जुटाए गए। वहीं 4,144 करोड़ रुपये शेयरों के निजी नियोजन से जुटाए गए। इसमें पात्र संस्थागत नियोजन (क्यूआईपी) और तरजीही आवंटन का मार्ग शामिल है।

कंपनियों ने क्यूआईपी से 2,200 करोड़ रुपये और शेयरों के तरजीही आवंटन से 1,944 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

इसकी तुलना में सितंबर में कंपनियों ने ऋण प्रतिभूतियों में निजी नियोजन से 64,389 करोड़ रुपये और शेयरों के निजी नियोजन से 9,022 करोड़ रुपये जुटाए थे।

जहां तक सार्वजनिक निर्गम के जरिये धन जुटाने की बात है, तो अक्टूबर में कंपनियों ने 5,825 करोड़ रुपये आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) और 62 करोड़ रुपये आठ एसएमई की आरंभिक शेयर बिक्री और 554 करोड़ रुपये राइट्स इश्यू के जरिये जुटाए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?