लाइव न्यूज़ :

‘कॉमन सर्विस सेंटर’ सभी सेवाएं ऑनलाइन मुहैया कराएः सचिव

By भाषा | Updated: December 2, 2021 18:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो दिसंबर सरकारी सेवाएं मुहैया कराने वाली इकाई सीएससी एसपीवी (कॉमन सर्विस सेंटर-विशेष उद्देश्यीय इकाई) को अपने फ्रेंचाइजी की मदद से देश भर में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से जुड़ी सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध करानी चाहिए।

इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिक मंत्रालय के सचिव अजय प्रकाश साहनी ने बृहस्पतिवार को एक कार्यक्रम में यह कहा। उन्होंने कहा कि सरकार नागरिकों को सभी सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराना चाहती है और इसमें उमंग ऐप एवं डिजिलॉकर जैसे मंच काफी उपयोगी हो सकते हैं।

साहनी ने कहा, "आने वाले दिनों में मुझे लगता है कि उमंग ऐप एवं डिजिलॉकर की मदद से सभी तरह की सेवाएं उपलब्ध करा पाना मुमकिन होगा। आपको डिजिलॉकर में स्वास्थ्य रिकॉर्ड रखने की सुविधा भी मिलने लगेगी।"

साहनी ने कहा कि सीएससी को भारत में नए डिजिटल मंचों पर आ रही सभी सेवाएं मुहैया कराने के मामले में आगे होना चाहिए।

कॉमन सर्विस सेंटर ने कई नई सेवाएं देनी शुरू की हैं जिनमें सीएससी-पे और व्हाट्सऐप पर स्वास्थ्य सेवा संबंधी चैटबोट भी शामिल है। लोग सेवा केंद्रों पर सेवाओं के लिए भुगतान करने में सीएससी-पे का इस्तेमाल कर सकते हैं। सीएससी-पे यूपीआई पर आधारित ऐप्लिकेशन है जिसका विकास सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड ने किया है।

सीएससी एसपीवी के प्रबंध निदेशक दिनेश त्यागी ने कहा कि सीएससी-पे के आने से गांवों के करीब चार लाख छोटे उद्यमी भी यूपीआई ढांचे के भीतर कारोबारी के तौर पर काम कर सकेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

क्राइम अलर्टअहमदाबाद में फूड पॉइजनिंग से मचा हड़कंप, धार्मिक उत्सव के दौरान नाश्ता खाने से 90 से ज्यादा लोग बीमार

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

क्राइम अलर्टतुम काले हो, मेरे लायक नहीं, मैं तुमसे बेहतर किसी के?, पत्नी प्रियंका और प्रेमी कमलेश ने पति पुरोहित देवकृष्ण को धारदार हथियार से काट डाला

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार