लाइव न्यूज़ :

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 209 रुपये की बढ़ोतरी, बढ़ी हुई कीमतें आज से लागू, चेक करें नई दरें

By रुस्तम राणा | Updated: October 1, 2023 15:48 IST

वाणिज्यिक और घरेलू एलपीजी (तरलीकृत पेट्रोलियम गैस) दोनों सिलेंडरों की कीमत में प्रत्येक महीने के पहले दिन मासिक संशोधन होता है। इसलिए बढ़ी हुई कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतें आज से लागू हो चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देवाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में तत्काल प्रभाव से 209 रुपये की बढ़ोतरीबढ़ी हुई कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतें आज से लागू हो चुकी हैघरेलू रसोई में इस्तेमाल होने वाले एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं

Commercial LPG Cylinder Prices: सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) ने रविवार को वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में तत्काल प्रभाव से 209 रुपये की बढ़ोतरी की। कीमतों में यह बढ़ोतरी तेल कंपनियों द्वारा 19 किलोग्राम वाले वाणिज्यिक एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में 158 रुपये की कटौती के लगभग एक महीने बाद आई है। 

विशेष रूप से, वाणिज्यिक और घरेलू एलपीजी (तरलीकृत पेट्रोलियम गैस) दोनों सिलेंडरों की कीमत में प्रत्येक महीने के पहले दिन मासिक संशोधन होता है। इसलिए बढ़ी हुई कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतें आज से लागू हो चुकी है।

हालांकि, खाना पकाने के लिए घरेलू रसोई में इस्तेमाल होने वाले घरेलू एलपीजी की कीमत 903 रुपये प्रति 14.2 किलोग्राम सिलेंडर पर अपरिवर्तित रही। इसके अलावा, पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपरिवर्तित बनी रहीं। राष्ट्रीय राजधानी में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये प्रति लीटर है और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर है।

यहां वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की नवीनतम कीमतें हैं:

दिल्ली- 1,731.50 रुपयेमुंबई- 1,684 रुपयेलखनऊ- 1,845 रुपयेचेन्नई- 1,898 रुपयेबेंगलुरु- 1,813 रुपयेकोलकाता- 1,839 रुपये 

टॅग्स :एलपीजी गैसLPG
Open in App

संबंधित खबरें

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

कारोबारग्लोबल टेंशन का असर, 1 अप्रैल से कमर्शियल गैस के दाम आसमान पर, जानें घरेलू LPG के दाम

कारोबारकश्मीर समाचारः पेट्रोल 9-10 दिन, डीजल 16-17 दिन और एलपीजी 12-13 दिन स्टॉक?, पर्यटक पर ईरान युद्ध असर?

कारोबारपश्चिम एशिया संकट: मार्च में 2.9 लाख से अधिक नए पीएनजी कनेक्शन, 2,900 छापे और 1,200 सिलेंडर जब्त, मोदी सरकार ने तेज किए ईंधन और गैस की आपूर्ति प्रयास?

भारतकैसे जानें आपके घर तक पहुंचेगी PNG या नहीं? उपलब्धता और रजिस्ट्रेशन की पूरी जानकारी यहां

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा