लाइव न्यूज़ :

कोचीन शिपयार्ड का प. बंगाल का पोत निर्माण केंद्र जून में परिचालन में आएगा

By भाषा | Updated: March 28, 2021 14:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 मार्च सार्वजनिक क्षेत्र की कोचीन शिपयार्ड को पश्चिम बंगाल में बन रहे 170 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक पोत निर्माण केंद्र के जून, 2021 तक परिचालन में आने की उम्मीद है।

बंदरगाह, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय के अधीन आने वाली सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ने हाल ही में भारतीय नौसेना के अगली पीढ़ी के मिसाइल पोतों के निर्माण के लिये 10,000 करोड़ रुपये के ठेके को लेकर सबसे कम की बोली लगाई है।

पोत परिवहन मंत्रालय के दस्तावेज के अनुसार कोचीन शिपयार्ड लि. अपनी पूर्ण अनुषंगी हुगली कोचीन शिपयार्ड लि. (एचसीएसएल) के जरिये राज्य के नजीरगंज में आधुनिक पोत परिवहन केंद्र स्थापित कर रही है। परियोजना की अनुमानित लागत 169.76 करोड़ रुपये है।

दस्तावेज में कहा गया है, ‘‘इस केंद्र के वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही तक परिचालन में आने की उम्मीद है।’’

एचसीएसएल का रो-रो जहाज, कार्गो जहाज, कंटेनर, यात्री जहाज आदि बनाने का लक्ष्य है।

कोचीन शिपयार्ड ने विज्ञान सागर नाम से नया समुद्री इंजीनियरिंग प्रशिक्षण संस्थान शुरू किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 फरवरी, 2021 को इसे राष्ट्र को समर्पित किया।

कंपनी ने देश में वैश्विक स्तर के ड्रेजर बनाने के लिये हाल ही में ड्रेजिंग कॉरपोरेशन और आईएचसी हॉलैंड बीवी के साथ समझौता किया है।

फिलहाल, भारत नदी/समुद्री से गाद निकालने के लिये विदेशी ड्रेजरों पर सालाना करीब 2,000 करोड़ रुपये खर्च करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 21 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारतफ्री में पढ़ें विदेश के टॉप विश्वविद्यालयों में! भारत सरकार दे रही है 125 छात्रों को स्कॉलरशिप, जानें कैसे करें अप्लाई

पूजा पाठRashifal 21 April 2026: इन 4 राशियों के लिए भाग्यशाली रहेगा आज का दिन, जीवन में आएगी खुशहाली

क्रिकेटGT vs MI Highlights: तिलक वर्मा के तूफान से MI की बड़ी जीत, गुजरात 100 पर ऑलआउट

क्रिकेटGT vs MI: तिलक का शतक और अश्विनी कुमार के 4 विकेट से मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रनों से हराया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट