लाइव न्यूज़ :

कोचीन शिपयार्ड भारतीय नौसेना के लिये 10,000 करोड़ रुपये के अनुबंध के लिये सबसे कम की बोली लगायी

By भाषा | Updated: February 23, 2021 17:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 फरवरी कोचीन शिपयार्ड ने मंगलवार को कहा कि वह भारतीय नौसेना के 10,000 करोड़ रुपये के अनुबंध में सबसे कम की बोली लगाने वाली बोलीदाता रही है। यह अनुबंध अगली पीढ़ी के मिसाइल जहाज बनाने के लिये है।

सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी भारतीय जहाज निर्माण और जहाज मरम्मत उद्योग में प्रमुख कंपनी के रूप में उभरी है जो भारत में बड़े से बड़े जहाजों का निर्माण और मरम्मत कर सकती है।

कोचीन शिपयार्ड लि. (सीएसएल) ने बीएसई को दी सूचना में कहा, ‘‘रक्षा मंत्रालय ने 23 फरवरी को हुई बैठक में सीएसएल को भारतीय नौसेना की निविदा में सबसे कम बोली लगाने वाली कंपनी के रूप में घोषित की है। यह निविदा अगली पीढ़ी के छह मिसाइल जहाज के निर्माण के लिये है।’’

कंपनी ने कहा कि इसका अनुमानित आर्डर मूल्य करीब 10,000 करोड़ रुपये है।

सीएसएल ने कहा कि अनुबंध की अंतिम घोषणा इस संदर्भ में जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने पर निर्भर है। इसके बारे में उपयुक्त समय पर जानकारी दी जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार