लाइव न्यूज़ :

कोयला मंत्रालय ने कहा, बिजली उत्पादन संयंत्रों को कोयले की आपूर्ति में लगातार बढ़ोतरी

By भाषा | Updated: October 28, 2021 21:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 अक्टूबर कोयला मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि बिजली संयंत्रों को कोयले की आपूर्ति पिछले कई दिनों से लगातार बढ़ रही है और केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण (सीईए) की रिपोर्ट के अनुसार 26 अक्टूबर, 2021 तक बिजली संयंत्रों में कोयला भण्डार 90.28 लाख टन था।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि पिछले नौ दिनों से कोयले के भंडार में दैनिक वृद्धि के साथ, ताप बिजली संयंत्रों के पास पांच दिनों का भंडार उपलब्ध है। लगभग एक सप्ताह में इसके छह दिनों के बफर स्टॉक तक पहुंचने की संभावना है।

बयान में कहा गया कि बिजली संयंत्रों को कोयले की आपूर्ति लगातार बढ़ रही है, जो संयंत्रों में कोयले के भंडार में वृद्धि से स्पष्ट है और पिछले एक सप्ताह के दौरान औसत वृद्धि प्रति दिन दो लाख टन से अधिक है।

इस महीने की शुरुआत में केंद्रीय कोयला, खान और संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बिजली मंत्री आर के सिंह और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ एक ऑनलाइन बैठक की थी, जिसमें उन्होंने बिजली संयंत्रों में कोयला भंडार बढ़ाने के लिए जरूरी कदमों पर चर्चा की।

इस बैठक में संबंधित मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारी, कोयला कंपनियों के सीएमडी और अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबजरी से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, नीचे दबकर 3 मजदूरों की मौत और 2 घायल

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां