लाइव न्यूज़ :

कोल इंडिया की अक्टूबर में बिजली संयंत्रों को कोयले की आपूर्ति 23 प्रतिशत बढ़ी

By भाषा | Updated: November 1, 2021 17:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक नवंबर कोल इंडिया लि. (सीआईएल) ने सोमवार को कहा कि बिजली उत्पादकों को कोयले की आपूर्ति अक्टूबर में सालाना आधार पर 23 प्रतिशत बढ़कर 4.82 करोड़ टन हो गयी है।

देश के बिजली संयंत्रों के पास उपलब्ध कोयले के घटते भंडार को बढ़ाने के लिए जारी कोशिशों के बीच यह घटनाक्रम महत्व रखता है।

सरकारी कंपनी ने एक बयान में कहा, "सीआईएल ने अक्टूबर, 2021 में सालाना आधार पर 23 प्रतिशत की वृद्धि के साथ अपनी आपूर्ति को 4.82 करोड़ टन के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंचा दिया।"

इसकी तुलना में, अक्टूबर, 2020 के दौरान कोयले से बिजली का उत्पादन करने वाले संयंत्रों को 3.92 करोड़ टन कोयले की आपूर्ति की गयी थी।

साथ ही कंपनी ने महामारी से पहले अक्टूबर, 2019 की तुलना में 42 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि दर्ज की। तब लगभग 3.4 करोड़ टन कोयले की आपूर्ति की गयी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार