लाइव न्यूज़ :

कोल इंडिया 3,370 करोड़ रुपये की लागत से 21 ‘रेलवे साइडिंग’ का निर्माण करेगी

By भाषा | Updated: December 28, 2020 19:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 दिसंबर सार्वजनिक क्षेत्र की कोल इंडिया लि. (सीआईएल) ने सोमवार को कहा कि वह अपनी चार अनुषंगी इकाइयों में 3,370 करोड़ रुपये के अनुमानित निवेश से 21 ‘रेलवे साइडिंग’ का निर्माण कर रही है। इन‘ रेलवे साइडिंग’ के वित्त वर्ष 2023-24 तक पूरा होने की उम्मीद है।

‘रेलवे साइडिंग ’वह क्षेत्र है जिसका उपयोग कोयले को रेलवे रैक में लदान और उतारने में किया जाता है।

कोल इंडिया के पास फिलहाल 152 रेल साइडिंग हैं और 2024 तक इनकी संख्या 173 हो जाने का अनुमान है।

कोल इंडिया कोयले के परिचालन को लेकर स्वच्छ वातातरण पर जोर दे रही है। इसके तहत रेलगाड़ी के जरिये कोयले के परिवहन के लिये रेल नेटवर्क को बढ़ावा दे रही है। कंपनी धीरे-धीरे कोयला ढुलाई का काम सड़क मार्ग से करने के बजाय रेलवे से ही करने पर जोर देगी।

कोयले की ढुलाई सड़क मार्ग से नहीं होने से धूलकण उड़ने के कारण होने वाले प्रदूषण पर अंकुश लगेगा और डीजल पर होने वाला खर्च बचेगा।

चालू वित्त वर्ष में नवंबर तक कोल इंडिया का रेलवे के जरिये कोयला ढुलाई करीब 20.2 करोड़ टन रही जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 16 प्रतिशत अधिक है। वहीं सड़क मार्ग से ढुलाई 33 प्रतिशत कम हुई है।

वित्त वर्ष 2019-20 के दौरान भी कोयले की सड़क मार्ग से ढुलाई 11 प्रतिशत कम रही है।

कोल इंडिया के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘रेल साइडिंग से कोयले की प्रभावी तरीके से निकासी सुनिश्चित होगी और कोल इंडिया के अंतिम छोर तक कोयला पहुंचाने के प्रयासों को गति मिलेगी ....।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीखुशखबरी! दीपिका पादुकोण फिर बनने वाली हैं मां, एक्ट्रेस ने पति रणवीर के साथ बेहद प्यारे अंदाज में दी अपनी प्रेग्नेंसी की खबर

भारतलाल आतंक का ऐसे हुआ अंत

विश्वट्रंप सरकार को मुनीर से खतरा! ईरान के हितों को बढ़ावा देने का बड़ा आरोप; अमेरिकी रिपोर्ट का दावा

भारतNoida Labour Protest: नोएडा में हिंसक विरोध प्रदर्शन का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, यूपी STF ने तमिलनाडु से दबोचा

विश्वउत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण से हड़कंप! जापान और दक्षिण कोरिया हाई अलर्ट पर, PM ताकाइची ने कसी कमर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...