लाइव न्यूज़ :

कोल इंडिया का 2020-21 में उत्पादन घटने का अनुमान, 60 करोड़ टन से नीचे रहेगा

By भाषा | Updated: March 28, 2021 15:49 IST

Open in App

कोलकाता, 28 मार्च दुनिया की सबसे बड़ी कोयला खनन कंपनी कोल इंडिया लि. (सीआईएल) के उत्पादन में चालू वित्त वर्ष 2020-21 में 50 से 60 लाख टन की मामूली गिरावट आ सकती है। सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि चालू वित्त वर्ष में कोल इंडिया का उत्पादन 60 करोड़ टन से काफी नीचे रहेगा।

वित्त वर्ष 2019-20 में कंपनी का कोयला उत्पादन 60.2 करोड़ टन रहा था। वहीं 2018-19 में कोल इंडिया ने 60.69 करोड़ टन का अपना सबसे ऊंचा उत्पादन दर्ज किया था।

यह लगातार दूसरा साल होगा जबकि कोल इंडिया का उत्पादन घटेगा। कंपनी ने चालू वित्त वर्ष में 66 करोड़ टन उत्पादन का लक्ष्य रखा था। साल के मध्य में कंपनी ने उम्मीद जताई थी कि उसका उत्पादन 63 से 64 करोड़ टन रहेगा।

अधिकारियों ने कहा कि कोविड-19 की वजह से पैदा हुई अड़चनों के चलते कोल इंडिया का उत्पादन प्रभावित हुआ है। महामारी की वजह से मांग घटी है जिसकी वजह से कंपनी के पास कोयले का भंडार जमा हो गया है और उसे अपने उत्पादन में कटौती करनी पड़ी है।

सूत्रों ने कहा कि 27 मार्च तक कोल इंडिया का उत्पादन 58.5 करोड़ टन रहा है। माह के शेष दिनों में 1.1 करोड़ टन का और उत्पादन होगा। इस तरह कंपनी का कुल उत्पादन 59.6 से 59.7 करोड़ टन के बीच रहेगा।

वित्त वर्ष के दौरान कोयले का उठाव 57.7 करोड़ टन रहने की उम्मीद है। कोल इंडिया के पास कोयले का भंडार फरवरी के अंत तक बढ़कर 7.78 करोड़ टन हो गया है। जनवरी के अंत तक यह 6.68 करोड़ टन था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs MI: तिलक का शतक और अश्विनी कुमार के 4 विकेट से मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रनों से हराया

क्रिकेटWatch: जसप्रीत बुमराह ने IPL 2026 में विकेटों का सूखा खत्म किया, साई सुदर्शन को पहली ही गेंद पर किया शून्य पर आउट

क्रिकेटGT vs MI: 7 छक्के, 8 चौकों के साथ तिलक वर्मा ने 45 गेंदों में जड़ा आईपीएल का अपना शतक

क्रिकेटGT vs MI: तिलक वर्मा का तूफान! 45 गेंदों में 101 रन, मुंबई ने ठोके 199

भारतExcise policy case: दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश स्वर्ण कांता शर्मा ने अरविंद केजरीवाल की याचिका खारिज कर दी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट