लाइव न्यूज़ :

सीएनजी 2.28 रुपये, पीएनजी 2.10 रुपये मंहगी हुई

By भाषा | Updated: October 1, 2021 23:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली एक अक्टूबर प्राकृतिक गैस की कीमत में 62 प्रतिशत की वृद्धि के बाद दिल्ली में शुक्रवार को सीएनजी 2.28 रुपये प्रति किलो और घरों में पाइप के जरिये पहुंचने वाली वाली रसोई गैस 2.10 रुपये मंहगी हो गई।

इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) ने एक बयान में कहा, "भारत सरकार द्वारा देश में उत्पादित प्राकृतिक गैस की कीमतों में 62 प्रतिशत की वृद्धि को लेकर जारी अधिसूचना के बाद आईजीएल ने संपीड़ित प्राकृतिक गैस (सीएनजी) की बिक्री कीमतों में बदलाव किया है। यह निर्णय उत्पादन गैस लागत में वृद्धि के प्रभाव को मामूली रूप से कम करने के लिए लिया गया है।"

आईजीएल के इस फैसले के बाद दिल्ली में उपभोक्ताओं के लिए सीएनजी 2.28 रुपये प्रति किलो और नोएडा, ग्रेटर नोएडा तथा गाजियाबाद में सीएनजी 2.55 रुपये किलो महंगी हो गई है।

दिल्ली में 47.48 रुपये प्रति किलो और नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में 53.45 रुपये प्रति किलो का नया उपभोक्ता मूल्य दो अक्टूबर, 2021 को सुबह छह बजे से प्रभावी होगा।

आईजीएल द्वारा गुरुग्राम में आपूर्ति की जा रही सीएनजी की कीमत 55.81 रुपये, रेवाड़ी में 56.50 रुपये, करनाल और कैथल 54.70 रुपये, मुजफ्फरनगर, मेरठ और शामली में 60.71 रुपये, कानपुर, फतेहपुर और हमीरपुर 63.97 रुपये और अजमेर में 2 अक्टूबर को सुबह छह बजे से 62.41 रुपये प्रति किलो हो जायेगी।

आईजीएल ने दो अक्टूबर से घरेलू पीएनजी (पाइप के जरिये घरों में पहुंचने वाली रसोई गैस) के दामों को भी बढ़ाने का फैसला किया है। दिल्ली में पीएनजी का उपभोक्ता मूल्य 2.10 रुपये प्रति घन मीटर बढ़ाकर 33.01 रुपये प्रति एससीएम कर दिया गया है। वही नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में इसकी कीमत 32.86 रुपये प्रति एससीएम होगी।

आईजीएल ने कहा कि सीएनजी और घरेलू पीएनजी के दामों में बढ़ोतरी का निर्णय प्राकृतिक गैस की कीमत में वृद्धि और महंगी आर-एलएनजी पर बढ़ती निर्भरता के प्रभाव को मामूली रूप से कम करने के लिए किया गया है।

आईजीएल ने कहा कि इन निर्णय से वाहनों की प्रति किमी चलने की लागत पर मामूली प्रभाव पड़ेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेदंपति ने नवजात बेटे का नाम "विराट" रखा और कुछ इस तरह किया नामकरण समारोह, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?

भारतसंसद में काम ही पहचान बनेगा, मेरा काम बोलेगा?, ‘आप’ के साथ मतभेदों के बीच राघव चड्ढा शेयर किया कई वीडियो सीरीज?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

क्राइम अलर्टअहमदाबाद में फूड पॉइजनिंग से मचा हड़कंप, धार्मिक उत्सव के दौरान नाश्ता खाने से 90 से ज्यादा लोग बीमार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार