लाइव न्यूज़ :

सीआईआई का बुनियादी ढांचा क्षेत्र में बैंक गारंटी को जमानती बांड से बदलने का सुझाव

By भाषा | Updated: December 7, 2021 22:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात दिसंबर उद्योग मंडल भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) ने सरकार को बुनियादी ढांचा क्षेत्र में बैंक गारंटी को जमानती बांड से बदलने का सुझाव दिया है। इसके साथ ही उद्योग मंडल ने म्यूनिसिपल बांड बाजार के विकास पर जोर दिया है जिससे स्थानीय शहरी निकाय कोष जुटा सकेंगे।

आगामी बजट 2022-23 के लिए अपने सुझावों में सीआईआई ने कहा है कि सरकार को निवेश पर अपने रुख को कायम रखना चाहिए और अर्थव्यवस्था की वृद्धि को प्रोत्साहन के लिए बुनियादी ढांचा क्षेत्र में पूंजीगत व्यय बढ़ाना चाहिए।

सीआईआई के अध्यक्ष टी वी नरेंद्रन ने मंगलवार को इन सिफारिशों की जानकारी देते हुए कहा, ‘‘अर्थव्यवस्था में मजबूत पुनरुद्धार का संकेत दिख रहा है, ऐसे में यह भविष्य की चुनौतियों मसलन प्रतिस्पर्धी विनिर्माण क्षेत्र के विकास और जलवायु परिवर्तन पर ध्यान केंद्रित करने के लिए उचित समय है।’’

बुनियादी ढांचा क्षेत्र पर सीआईआई ने कहा कि सरकार को बैंक गारंटी को जमानती बांड से बदलने पर विचार करना चाहिए। साथ ही म्यूनिसिपल बांड बाजार का विकास भी किया जाना चाहिए जिससे स्थानीय शहरी निकाय ढांचागत क्षेत्र में निवेश के लिए कोष जुटा सकें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतजान में जान आई, पर दहशत बरकरार; पुंछ में युद्ध जैसी आपात स्थिति के लिए मेगा ब्लैकआउट-एयर रेड मॉक ड्रिल रद्द

भारतUdhampur: यात्रियों से भरी बस हादसे में 19 की मौत, मृतकों के परिजनों के लिए 2 लाख रुपये और घायलों के लिए 50,000 रुपये की मदद का ऐलान

भारतमहिला आक्रोश से गूंजा भोपाल, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- अपमान नहीं सहेंगी बहनें

क्रिकेटIPL 2026: क्या आज खेलेंगे रोहित शर्मा? हिटमैन की चोट पर आया सबसे बड़ा अपडेट

ज़रा हटकेहवा में मौत का मंजर! फ्लाई91 की फ्लाइट में तकनीकी खराबी के बाद यात्रियों की सांसें अटकीं; अफर-तफरी का वीडियो वायरल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना