लाइव न्यूज़ :

ओडिशा के मुख्यमंत्री ने किसानों, स्वयं सहायता समूहों, एमएसएमई के लिए ऋण प्रवाह बढ़ाने का आग्रह किया

By भाषा | Updated: February 27, 2021 21:05 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 27 फरवरी ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शुक्रवार को बैंकों से किसानों, स्वयं सहायता समूहों और एमएसएमई को ऋण वितरण की प्रक्रिया में तेजी लाने का आग्रह किया, ताकि उन्हें कोविड​​-19 संकट से उत्पन्न वित्तीय दिक्कतों से उबरने में मदद मिल सके।

‘क्रेडिट लिंकेज’ मुद्दों पर बैंकरों, जिला कलेक्टरों और राज्य सरकार के शीर्ष अधिकारियों के साथ एक आभासी बैठक के दौरान, उन्होंने प्राथमिकता क्षेत्र को ऋण प्रदान करने की दिशा में आगे बढ़ने के लिए ऋणदाताओं के एक वर्ग का स्वागत किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों, 'मिशन शक्ति' समूहों और एमएसएमई को अपने व्यवसायों को चलाने तथा विस्तार करने के लिए ऋण की आवश्यकता है।

पटनायक ने कहा, "हमें उनका समर्थन करने की जरूरत है।"

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले साल दिसंबर में अंतिम बैठक से लगभग 1,600 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि "मिशन शक्ति" समूहों को दी गई थी, जो कि वार्षिक लक्ष्य से 500 करोड़ रुपये अधिक है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने वित्तवर्ष 2021-22 में इन क्षेत्रों के लिए बजट आवंटन में काफी वृद्धि की है।

किसानों को राज्य की रीढ़ बताते हुए पटनायक ने कहा कि अग्रिम फसल ऋण का आकार अब 20,606 करोड़ रुपये है, जो पिछले साल के 20,000 करोड़ रुपये से अधिक है।

पटनायक ने कहा कि पिछले दो महीनों के दौरान एमएसएमई को समग्र ऋण प्रवाह संतोषजनक रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

क्राइम अलर्टTCS Nashik: आईटी कंपनी कार्यालय में यौन उत्पीड़न और "जबरन धर्मांतरण"?, केंद्रीय मंत्री संजय कुमार ने तेलंगाना डीजीपी से कहा- बैठक बुलाए और...

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः पिछले 8 मैच आंकड़े, RCB 6 और MI 2 मैच जीते?, आईपीएल में 200 से अधिक रनों का बचाव करते हुए सबसे अधिक जीत

पूजा पाठPanchang 13 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 13 April 2026: आज मिथुन राशिवालों को मिल सकती है बड़ी कामयाबी, जानें सभी राशियों भविष्य

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव