लाइव न्यूज़ :

चुनौतियों ने दिवाला कानून को बनाया मजबूत, जब जरूरत हुई इसमें सुधार किया गया: आईबीबीआई प्रमुख

By भाषा | Updated: November 11, 2019 14:28 IST

Open in App

दिवाला कानून के समक्ष आने वाली चुनौतियों ने इस कानून को मजबूत बनाने में मदद की है। इससे जुड़े पक्षों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिये समय समय पर सुधारात्मक कदम उठाये गये जिससे कानून मजबूत होता चला गया। भारतीय दिवाला एवं ऋण शोधन अक्षमता बोर्ड (आईबीबीआई) के प्रमुख एम एस साहू ने सोमवार को यह कहा।

बैंकों के फंसे कर्ज और दूसरी समस्याओं के त्वरित निदान के लिये दिवाला एवं ऋणशोधन अक्षमता संहिता (आईबीसी) कानून लागू किया गया। आईबीबीआई पर इस कानून के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी है। भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में साहू ने कहा कि इस कानून के प्रभाव को केवल इसके तहत आने वाली चीजों के ही संदर्भ में नहीं देखा जाना चाहिये बल्कि इसके ईद- गिर्द भी इसके प्रभाव हैं।

उन्होंने कहा कि ऐसे भी मौके आये हैं जब किसी कंपनी को दिवाला प्रक्रिया में लाये जाने से पहले ही बकाये का भुगतान कर दिया गया। साहू ने कहा कि इस कानून में जब जरूरत महसूस की गई तुरंत सुधारात्मक कदम उठाये गये। आईबीबीआई चेयरपर्सन ने कहा कि जो भी चुनौतियां सामने आईं इसके साथ कानून मजबूत होता चला गया है।

आईबीसी कानून दिसंबर 2016 में लागू हुआ है और इसके तहत पहला समाधान प्रस्ताव अगस्त 2017 में मंजूर किया गया। लागू होने के बाद से कानून के कई पहलुओं को चुनौती दी गई। सरकार ने भी इसमें कई तरह के संशोधन किये। इनमें एक महत्वपूर्ण संशोधन यह भी हुआ कि दिवाला प्रक्रिया शुरू होने के बाद कंपनी के प्रवर्तक वापस कंपनी का नियंत्रण अपने हाथ में नहीं ले सकें।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?