लाइव न्यूज़ :

लद्दाख में 1,310 करोड़ रुपए की नयी लागत के साथ ट्रांसमिशन लाइन के लिए केंद्र से मंजूरी

By भाषा | Updated: May 29, 2021 16:57 IST

Open in App

लेह, 29 मई केंद्र सरकार ने लद्दाख के दूरदराज के गांवों में बिजली पहुंचाने के उद्देश्य से 1,309.71 करोड़ रुपए की संशोधित लागत के साथ ट्रांसमिशन लाइनों के विस्तार की परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इससे इस केंद्रशासित क्षेत्र में का इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं रहेगी और कॉर्बन डाईऑक्साइड का उत्सर्जन कम होगा ।

एक शीर्ष अधिकारी ने शनिवार को बताया कि परियोजना के पूरी होने पर सेना और दूरदराज के गांवों को 24 घंटे स्वच्छ ऊर्जा भी मिलेगी।

उपराज्यपाल आर के माथुर ने परियोजना को मंजूरी मिलने पर लद्दाख के लोगों को बधाई देते हुए कहा कि 1,309.71 की लागत के साथ यहां दूर दराज के इलाकों तक कुल 307 किलो मीटर लंबी 220 केवी की डीसी लाइन स्थापित करने को मंजूरी मिली है। इसमें कारगिल-पाडुम (जंस्कर) (207 किलोमीटर) एवं फयांग से दिस्कित (नुबरा) (100 किलोमीटर) की दो लाइनें और दो सब स्टेशन बनाए जाएंगे। एक 220/33 केवी ग्रिड सबस्टेशन दिस्कित, नुबरा (50 एमवीए) में और और एक पाडुम, जंस्कर (50 एमवीए) में बनाया जाएगा।

उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और विद्युत मंत्री आर के सिंह का आभार जताया।

केंद्रशासित क्षेत्र के सचिव (विद्युत) रविंदर कुमार ने कहा कि ये परियोजनाएं प्रधानमंत्री विकास पैकेज (पीएमडीपी) 2015 का हिस्सा थीं और कई कारणों से अटकी पड़ी थीं।

कुमार ने बताया कि उप राज्यपाल, उनके प्रशासन और जन प्रतिनिधियों के अथक प्रयासों से अब इसे मंजूरी दे दी गयी और निविदा जारी करने का काम शुरू किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण (सीईए) ने परियोजनाओं की डीपीआर (विस्तृत परियोजना रपट) लागत 354.74 करोड़ रुपए से बढ़ाकर 1,309.71 करोड़ रुपए कर दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार