लाइव न्यूज़ :

बेस्ट फूड्स के खिलाफ सीबीआई ने 1,006 करोड़ रुपये की बैंक धोखाधड़ी मामले में तलाशी ली

By भाषा | Updated: November 10, 2020 21:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 नवंबर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने 1,006.46 करोड़ रुपये की बैंक धोखाधड़ी मामले में मंगलवार को बेस्ट फूड्स लि. के दफ्तरों तथा कंपनी के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक के घरों की तलाशी ली। उसे ये कर्ज भारतीय स्टेट बैंक की अगुवाई में कई बैंकों ने दिये थे।

अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि तलाशी कार्रवाई सुबह चार स्थानों...कंपनी के चंडीगढ़ और नयी दिल्ली स्थित दफ्तरों तथा चेयरमैन मोहिन्दर पाल जिंदल और प्रबंध निदेशक दिनेश गुप्ता के करनाल स्थित आवासों... पर की गयी।

जांच एजेंसी ने एक अप्रैल, 2015 से 31 मार्च, 2018 के दौरान कर्ज राशि के कथित रूप से दूसरे कार्यों में उपयोग को लेकर बेस्ट फूड्स लि. के खिलाफ धोखाधड़ी, आपराधिक गबन, आपराधि साजिश, आपराधिक दुराचरण से जुड़े भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

सीबीआई के समक्ष अपनी शिकायत में एसबीआई ने आरोप लगाया किहै कि कंपनी ने कर्ज लौटाने में चूक की। इसके कारण उनके खाते 27 सितंबर, 2016 को गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) बन गये। कंपनी के ऊपर 1,006.46 करोड़ रुपये का बकाया था।

फोरेंसिक ऑडिट में बैंक ने बही-खातों में गड़बड़ी पायी गयी। इससे पता चला कि कंपनी ने माल भंडार को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया और बैंक से प्राप्त राशि की हेराफेरी की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

क्राइम अलर्टअहमदाबाद में फूड पॉइजनिंग से मचा हड़कंप, धार्मिक उत्सव के दौरान नाश्ता खाने से 90 से ज्यादा लोग बीमार

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

क्राइम अलर्टतुम काले हो, मेरे लायक नहीं, मैं तुमसे बेहतर किसी के?, पत्नी प्रियंका और प्रेमी कमलेश ने पति पुरोहित देवकृष्ण को धारदार हथियार से काट डाला

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार