लाइव न्यूज़ :

'आईएनएक्स मीडिया मामले में सीबीआई चिदम्बरम पर मुकदमा चला सकती है'

By भाषा | Updated: February 4, 2019 07:10 IST

सीबीआई को एयरसेल मैक्सिस मामले में चिदम्बरम पर अभियोजन चलाने की मंजरी केंद्र से पहले ही मिल चुकी है।

Open in App

केंद्रीय विधि मंत्रालय ने केंद्र से कहा है कि आईएनएक्स मीडिया मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदम्बरम पर मुकदमा चलाने के लिए सीबीआई को मंजूरी दी जा सकती है। इसे चिदम्बम के लिए एक नयी मुश्किल के तौर पर देखा जा रहा है।

एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बताया कि कानून मंत्रालय की राय मांगी गयी थी कि चिदम्बरम पर मुकदमा चलाने की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की मांग क्या कानूनी रुप से सही है।

अधिकारी के अनुसार कानून मंत्रालय ने अब केंद्रीय गृह मंत्रालय से कहा है कि सीबीआई के अभियोजन की मांग संबंधी अनुरोध में कानूनी तौर पर कोई विसंगति नहीं है।

अधिकारी ने कहा कि मंत्रालय ने सीबीआई द्वारा दिये गये सबूतों के आधार पर ही अपनी राय दी है।

सीबीआई को एयरसेल मैक्सिस मामले में चिदम्बरम पर अभियोजन चलाने की मंजूरी केंद्र से पहले ही मिल चुकी है।

इस जांच एजेंसी ने आईएनएक्स मीडिया को विदेश से 305 करोड़ रुपये का विदेश धन हासिल करने में दी गयी एफआईपीबी मंजूरी में कथित अनियमितताओं को लेकर 15 मई, 2017 को प्राथमिकी दर्ज की थी। जब यह मंजूरी दी गयी थी तब चिदम्बम केंद्रीय वित्त मंत्री थे।

चिदम्बम के बेटे कार्ति चिदम्बम को भी इस मामले में कथित रुप से 10 करोड़ रुपये लेने को लेकर गिरफ्तार किया गया था। 

टॅग्स :पी चिदंबरम
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBudget 2026: निर्मला सीतारमण ने लगातार नौवां केंद्रीय बजट पेश किया, जानें किसके नाम है सबसे ज्यादा बार केंद्रीय बजट पेश करने का रिकॉर्ड

कारोबार1 फरवरी को 9वां बजट पेश कर नया रिकॉर्ड बनाएंगी सीतारमण?, पूर्व पीएम देसाई पेश कर चुके हैं 10 बजट, स्वतंत्र भारत में बजट पेश करने से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य

भारतBihar Elections 2025: बिहार के नतीजों का पूरे देश पर होगा असर!, पीएम मोदी करेंगे 12 रैली

भारत'ऑपरेशन ब्लू स्टार एक गलती थी', पूर्व गृह मंत्री चिदंबरम बोले- "इंदिरा गांधी को अपनी जान देकर इसकी कीमत चुकानी पड़ी"

भारतशशि थरूर के बाद चिदंबरम और सलमान खुर्शीद ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को सराहा, जानें कांग्रेस से अलग क्यों बोल रहे तीनों वरिष्ठ नेता

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स