लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में फेसबुक पर छोटे प्रतिस्पर्धियों को ‘कुचलने’ के लिए बाजार की ताकत के दुरुपयोग का मुकदमा

By भाषा | Updated: December 10, 2020 10:56 IST

Open in App

वाशिंगटन, 10 दिसंबर अमेरिका की सरकार और 48 राज्यों ने फेसबुक के खिलाफ समानांतर मुकदमे दायर किए हैं, जिसमें सोशल मीडिया की इस दिग्गज कंपनी पर एकाधिकार बनाने और छोटे प्रतिस्पर्धियों को ‘कुचलने’ के लिए बाजार की ताकत के दुरुपयोग का आरोप है।

इसके बाद संघीय व्यापार आयोग (एफटीसी) और 48 राज्यों के अटॉर्नी जनरलों ने बुधवार को कंपनी पर मुकदमे की कार्रवाई शुरू कर दी, जिसके बाद फेसबुक के शेयरों में तेज गिरावट हुई।

न्यूयॉर्क की अटॉर्नी जनरल लेटिटिया जेम्स के नेतृत्व वाले द्विपक्षीय गठबंधन ने आरोप लगाया कि फेसबुक ने अपने एकाधिकार को बनाए रखने के लिए एक व्यवस्थित रणनीति बनाई है। इसमें 2012 में करीबी प्रतिद्वंद्वी इंस्टाग्राम का अधिग्रहण, 2014 में मोबाइल मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप का अधिग्रहण और सॉफ्टवेयर डेवलपर्स पर प्रतिस्पर्धारोधी शर्तें लगाना शामिल है।

संघीय शिकायत के अनुसार फेसबुक के इस आचरण से प्रतिस्पर्धा को नुकसान पहुंचा, उपभोक्ताओं के लिए सोशल नेटवर्किंग के सीमित विकल्प रह गए और विज्ञापनदाताओं को प्रतिस्पर्धा का लाभ नहीं मिला।

फेसबुक की उपाध्यक्ष और जनरल काउंसल जेनिफर न्यूस्टेड ने मुकदमे का विरोध करते हुए इसे इतिहास को बदलने की कोशिश बताया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs MI Highlights: तिलक वर्मा के तूफान से MI की बड़ी जीत, गुजरात 100 पर ऑलआउट

क्रिकेटGT vs MI: तिलक का शतक और अश्विनी कुमार के 4 विकेट से मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रनों से हराया

क्रिकेटWatch: जसप्रीत बुमराह ने IPL 2026 में विकेटों का सूखा खत्म किया, साई सुदर्शन को पहली ही गेंद पर किया शून्य पर आउट

क्रिकेटGT vs MI: 7 छक्के, 8 चौकों के साथ तिलक वर्मा ने 45 गेंदों में जड़ा आईपीएल का अपना शतक

क्रिकेटGT vs MI: तिलक वर्मा का तूफान! 45 गेंदों में 101 रन, मुंबई ने ठोके 199

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट