लाइव न्यूज़ :

केनरा बैंक ने एफडी पर ब्याज 0.2 प्रतिशत बढ़ाया

By भाषा | Updated: December 3, 2020 20:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन दिसंबर सार्वजनिक क्षेत्र के केनरा बैंक ने कम से कम दो साल की परिपक्वता अवधि की सावधि जमा (एफडी) पर ब्याज दर में 0.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है।

केनरा बैंक ने बृहस्पतिवार को बयान में कहा, ‘‘इस बढ़ोतरी के बाद कम से कम दो साल और तीन साल से कम की परिपक्वता अवधि की सावधि जमा पर अब 5.4 प्रतिशत का ब्याज दिया जाएगा। पहले यह ब्याज दर 5.2 प्रतिशत था।’’

इसके अलावा तीन से 10 साल की परिपक्वता अवधि की सावधि जमा पर ब्याज दर को 5.3 से बढ़ाकर 5.5 प्रतिशत किया गया है। बयान में कहा गया है कि संशोधित दरों पर वरिष्ठ नागरिकों को आधा प्रतिशत ब्याज अधिक दिया जाएगा। नयी दरें 27 नवंबर से प्रभावी हो गई हैं।

बयान में कहा गया है कि ब्याज दरों में संशोधन के बाद दो से 10 साल की परिपक्वता अवधि की सावधि जमा पर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में केनरा बैंक सबसे अधिक ब्याज दे रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

क्राइम अलर्टTCS Nashik: आईटी कंपनी कार्यालय में यौन उत्पीड़न और "जबरन धर्मांतरण"?, केंद्रीय मंत्री संजय कुमार ने तेलंगाना डीजीपी से कहा- बैठक बुलाए और...

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः पिछले 8 मैच आंकड़े, RCB 6 और MI 2 मैच जीते?, आईपीएल में 200 से अधिक रनों का बचाव करते हुए सबसे अधिक जीत

पूजा पाठPanchang 13 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 13 April 2026: आज मिथुन राशिवालों को मिल सकती है बड़ी कामयाबी, जानें सभी राशियों भविष्य

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव