लाइव न्यूज़ :

पशुधन, डेयरी, मत्स्य पालन करने वाले किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड के लिए अभियान शुरू

By भाषा | Updated: November 15, 2021 21:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 नवंबर केंद्र ने देश में सभी पात्र पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्यपालन करने वाले किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) प्रदान करने के लिए सोमवार को एक राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू किया। इसके जरिये अगले तीन महीनों में लगभग दो करोड़ लोगों को नामांकित करने का लक्ष्य है।

केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला ने आभासी तौर पर 15 नवंबर, 2021 से 15 फरवरी, 2022 तक 'राष्ट्रव्यापी एएचडीएफ केसीसी अभियान' शुरू किया।

सरकार ने वर्ष 2018-19 के बजट में पशुपालकों और मछुआरों के लिए केसीसी सुविधा के विस्तार की घोषणा की थी ताकि उनकी कार्यशील पूंजी की आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद की जा सके।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रूपाला ने कहा कि अभियान का उद्देश्य देश के सभी पात्र पशुपालन, डेयरी और मत्स्यपालन करने वाले किसानों को केसीसी प्रदान करना है और यह सुनिश्चित करना है कि उन्हें संस्थागत ऋण मिले।

पशुपालन और डेयरी विभाग, मत्स्य विभाग और वित्तीय सेवा विभाग इस अभियान का आयोजन कर रहे हैं। इस अभियान को आयोजित करने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देशों से संबंधित सर्कुलर 10 नवंबर को राज्यों को जारी किया गया है। वित्तीय सेवा विभाग द्वारा बैंकों के साथ-साथ राज्य सरकार को भी आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार