लाइव न्यूज़ :

संयुक्तराष्ट्र की बाह्य ऑडिटर समिति के पुन: चेयरमैन बनाये गये कैग गिरीश मुर्मू

By भाषा | Updated: March 10, 2021 15:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 मार्च भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) गिरीश चंद्र मुर्मू को वर्ष 2021 के लिये संयुक्तराष्ट्र के बाहरी लेखा परीक्षकों की समिति का चेयरमैन पुनर्नियुक्त किया गया है।

कैग को 2020 के लिये भी समिति के चेयरमैन के रूप में चुना गया था।

अभी इस समिति में 13 देश ‘भारत, जर्मनी, चिली, चीन, ब्रिटेन, फ्रांस, फिलीपींस, स्विट्जरलैंड, इटली, घाना, इंडोनेशिया, कनाडा और रूस’ शामिल हैं।

कैग का दायित्व चेयरमैन के रूप में समिति के सदस्यों के बीच सहयोग और समन्वय के उद्देश्य को प्राप्त करने तथा सदस्यों के बीच ऑडिट के तरीकों व निष्कर्षों पर सूचना के आदान-प्रदान में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाना है।

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 1959 में बाहरी लेखा परीक्षकों के पैनल की स्थापना की थी। मुर्मू 1993 से 1999 तक और 2014 से 2020 तक यूएन बोर्ड ऑफ ऑडिटर्स में भी शामिल रहे हैं।

अभी वह विश्व स्वास्थ्य संगठन, जेनेवा (2020 - 2023) और खाद्य एवं कृषि संगठन, रोम (2020 - 2025) के भी बाहरी ऑडिटर हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?