लाइव न्यूज़ :

सीए रोवर होल्डिंग्स ने एसबीआई कार्ड्स के 4,811 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे

By भाषा | Updated: June 18, 2021 23:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 जून सीए रोवर होल्डिंग्स ने शुक्रवार को एसबीआई कार्ड्स एंड पेमेंट सर्विसेज लिमिटेड के करीब 4,811 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। ये शेयर बीएसई और एनएसई में खुले बाजार सौदों के जरिये बेचे गये।

बीएसई के थोक सौदों के आंकड़ों के अनुसार सीए रोवर होल्डिंग्स ने 1.05 करोड़ शेयर बेचे। इस सौदे का कुल मूल्य 1,061.15 करोड़ रुपये था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर उपलब्ध थोक सौदों के आंकड़े के अनुसार कंपनी ने 3,749.81 करोड़ रुपये मूल्य के 3.74 करोड़ शेयर बेचे।

सीए रोवेर होल्डिंग्स, एसबीआई की शेयरधारक है और मार्च 2021 तिमाही की स्थिति के अनुसार कंपनी में उसकी 11.61 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

इस बीच, अलग सौदे में मोर्गन स्टेनली एशिया (सिंगापुर) पीटीई-ओडीआई ने एसबीआई कार्ड्स एंड पेमेंट सर्विसेज के 54.09 लाख शेयर 1,002 रुपये प्रति शेयर के औसत कीमत पर खरीदे। यह सौदा 542.03 करोड़ रुपये का रहा।

एसबीआई कार्ड्स एंड पेमेंट सर्विसेज बीएसई में 4.3 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,005.7 रुपये प्रति इक्विटी पर बंद हुआ। वहीं एनएसई में इसका शेयर 4.16 प्रतिशत घटकर 1,008 रुपये पर बंद हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो