लाइव न्यूज़ :

Byju's begins salary: दो महीने की देरी के बाद मार्च में वेतन देना शुरू, 10 दिन में सभी को सैलरी...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 9, 2024 18:21 IST

Byju's begins salary: चार विदेशी निवेशकों की कार्रवाई के चलते हमें अभी तक राइट इश्यू से जुटाए गए कोष तक पहुंच नहीं मिली है।

Open in App
ठळक मुद्देअगले 10 दिन में पूरा हो जाएगा।इश्यू से 20 करोड़ अमेरिकी डॉलर जुटाए थे। कर्मचारियों को मार्च का वेतन देना शुरू कर दिया है।

Byju's begins salary: बायजू ब्रांड की मालिक शिक्षा प्रौद्योगिकी फर्म थिंक एंड लर्न ने नौ दिन की देरी के बाद अपने कर्मचारियों को मार्च का वेतन देना शुरू कर दिया है। सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए कहा कि भुगतान प्रक्रिया अगले 10 दिन में पूरी होने की उम्मीद है। कंपनी ने कर्मचारियों को भेजे पत्र में इस देरी के लिए चार निवेशकों के समूह को जिम्मेदार ठहराया है। बायजू ने कर्मचारियों को एक ईमेल में कहा, ‘‘हमें आपको यह बताते हुए खुशी हो रही है कि वेतन वितरण आज शुरू हो गया है और अगले 10 दिन में पूरा हो जाएगा। हमारे प्रयासों के बावजूद, चार विदेशी निवेशकों की कार्रवाई के चलते हमें अभी तक राइट इश्यू से जुटाए गए कोष तक पहुंच नहीं मिली है। इसके बावजूद, हमने समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के लिए वैकल्पिक उधारी का इंतजाम किया है।’’

कंपनी ने कर्मचारियों के वेतन से संबंधित खर्चों सहित अपनी परिचालन आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए राइट इश्यू से 20 करोड़ अमेरिकी डॉलर जुटाए थे। हालांकि, चार निवेशकों - प्रोसस, जनरल अटलांटिक, सोफिना और पीक 15 ने राइट इश्यू के खिलाफ राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) में यह कहते हुए याचिका दायर की कि इससे कंपनी की शेयरधारिता में बदलाव होगा।

सुरिंदर चावला ने कंपनी से इस्तीफा दे दिया

इन निवेशकों को टाइगर और आउल वेंचर्स सहित अन्य शेयरधारकों का समर्थन भी मिला। सूत्रों ने बताया कि निचले वेतनमान वाले 25 प्रतिशत कर्मचारियों को पूरा भुगतान मिलेगा, जबकि वरिष्ठ कर्मचारियों को आंशिक भुगतान मिलेगा। मुश्किलों में घिरी भुगतान कंपनी पेटीएम पेमेंट्स बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुरिंदर चावला ने कंपनी से इस्तीफा दे दिया है।

चावला ने ऐसे समय में इस्तीफा दिया है जब पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (पीपीबीएल) बैंकिंग नियामक भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की सख्त निषेधात्मक कार्रवाई का सामना कर रही है। पेटीएम ब्रांड का संचालन करने वाली कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस ने मंगलवार को शेयर बाजार को इस इस्तीफे की सूचना दी।

कंपनी ने कहा, ‘‘पीपीबीएल के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुरिंदर चावला ने व्यक्तिगत कारणों और बेहतर करियर की संभावनाएं तलाशने के लिए आठ अप्रैल, 2024 को इस्तीफा दे दिया। उन्हें 26 जून, 2024 को कामकाजी घंटों के बाद पीपीबीएल से मुक्त कर दिया जाएगा, बशर्ते आपसी सहमति से कोई बदलाव न हो।’’ चावला पिछले साल जनवरी में ही पीपीबीएल से जुड़े थे। लेकिन उनके कार्यकाल में पीपीबीएल नियामकीय मानकों का बार-बार उल्लंघन करने की वजह से हाल में आरबीआई के सख्त निर्देशों की जद में आ गई।

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्स
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबारईरान वार से बाजार बेहाल, बाजार मूल्यांकन 1,02,771.87 करोड़ रुपये कम, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, टीसीएस, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर का बुरा हाल, देखिए शीर्ष 10 कंपनी

कारोबारईरान युद्ध के बाद बाजार में सबसे बड़ी गिरावट, निवेशकों के डूबे 14 लाख करोड़ रुपये

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित