लाइव न्यूज़ :

Byju Shareholders EGM: शेयर पूंजी बढ़ाने के प्रस्ताव पर कोई आपत्ति नहीं, 'थिंक एंड लर्न' के पास बायजू ब्रांड का स्वामित्व

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 29, 2024 14:15 IST

Byju Shareholders EGM: ईजीएम के लिए आवश्यक ‘कोरम’ पूरा हो गया। डाक मतपत्र के संबंध में कुछ प्रश्न पूछे गए और चेयरमैन तथा सीएस ने उत्तर दिए। प्रस्ताव मांगे गए। कोई आपत्ति नहीं उठाई गई।

Open in App
ठळक मुद्देबैठक सुबह 10 बजे शुरू हुई, जिसमें थिंक एंड लर्न प्रबंधन के साथ करीब 20 निवेशक प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कंपनी की अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने के लिए ईजीएम (असाधारण आम बैठक) बुलाई थी।छह निवेशकों के पास संयुक्त रूप से कंपनी की 32 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

Byju Shareholders EGM: शिक्षा प्रौद्योगिकी कंपनी थिंक एंड लर्न के शेयरधारकों ने शुक्रवार को हुई असाधारण आम बैठक (ईजीएम) में कंपनी की अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने के प्रस्ताव पर कोई आपत्ति नहीं जतायी। कंपनी से जुड़े सूत्रों ने यह जानकारी दी। 'थिंक एंड लर्न' के पास बायजू ब्रांड का स्वामित्व है। सूत्रों के अनुसार, बायजू के संस्थापक और परिवार को प्रबंधन पद से हटाने का प्रस्ताव रखने वाले नाराज निवेशकों में से किसी ने भी बैठक में हिस्सा नहीं लिया। सूत्रों ने कहा, ‘‘बैठक सुबह 10 बजे शुरू हुई, जिसमें थिंक एंड लर्न प्रबंधन के साथ करीब 20 निवेशक प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इससे ईजीएम के लिए आवश्यक ‘कोरम’ पूरा हो गया। डाक मतपत्र के संबंध में कुछ प्रश्न पूछे गए और चेयरमैन तथा सीएस ने उत्तर दिए। प्रस्ताव मांगे गए। कोई आपत्ति नहीं उठाई गई।’’

बायजू ने राइट्स इश्यू के जरिए 20 करोड़ अमेरिकी डॉलर जुटाने की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए कंपनी की अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने के लिए ईजीएम (असाधारण आम बैठक) बुलाई थी। चार निवेशकों प्रोसस, जनरल अटलांटिक, सोफिना तथा पीक XV के एक समूह ने टाइगर और आउल वेंचर्स सहित अन्य शेयरधारकों के समर्थन के साथ बायजू की ईजीएम के खिलाफ राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) का रुख किया था। इन छह निवेशकों के पास संयुक्त रूप से कंपनी की 32 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

एनसीएलटी की बेंगलुरु पीठ ने 'थिंक एंड लर्न' की 29 मार्च को बुलाई गई असाधारण आम बैठक (एजीएम) पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था। बायजू से जुड़े सूत्रों ने कहा, ‘‘ बैठक सुबह साढ़े 10 बजे समाप्त हुई। मतदान तथा राइट्स इश्यू की परिणति के बारे में अधिक जानकारी बाद में जांचकर्ता की रिपोर्ट के बाद साझा की जाएगी।

मीडिया खबरों के विपरीत, कोई भी नाराज निवेशक अपनी चिंताओं को उठाने के लिए ईजीएम में व्यक्तिगत रूप से शामिल नहीं हुआ।’’ निवेशक पक्ष के एक सूत्र ने दावे का विरोध किया और कहा कि सभी निवेशकों के अधिकृत प्रतिनिधि ईजीएम में शामिल हुए थे।

सूत्र ने कहा, ‘‘ किसी ने इसका बहिष्कार नहीं किया। लोग या तो ईजीएम में या डाक के जरिए मतदान कर सकते हैं, इसलिए हमें छह अप्रैल के बाद तक परिणाम नहीं पता चलेगा।’’ बायजू के प्रस्ताव पर डाक मतपत्र के जरिए वोट करने का विकल्प छह अप्रैल को बंद हो जाएगा।

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्स
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबारईरान वार से बाजार बेहाल, बाजार मूल्यांकन 1,02,771.87 करोड़ रुपये कम, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, टीसीएस, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर का बुरा हाल, देखिए शीर्ष 10 कंपनी

कारोबारईरान युद्ध के बाद बाजार में सबसे बड़ी गिरावट, निवेशकों के डूबे 14 लाख करोड़ रुपये

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?