लाइव न्यूज़ :

बायजू ने 112 आकांक्षी जिलों में बच्चों को मुफ्त शिक्षा देने के लिए नीति आयोग के साथ साझेदारी की

By भाषा | Updated: September 17, 2021 16:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 सितंबर शिक्षा प्रौद्योगिकी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी बायजू ने देशभर के 112 'आकांक्षी जिलों' में अपने तकनीक आधारित शिक्षण कार्यक्रमों में बच्चों को मुफ्त पहुंच प्रदान करने के लिए नीति आयोग के साथ साझेदारी की है।

बायजू ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि इस साझेदारी में एक कार्य समूह की स्थापना की परिकल्पना की गई है जो ज्ञान, नवाचार और रणनीति समर्थन प्रणाली तैयार करेगा।

नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ कांत ने कहा, ‘‘प्रौद्योगिकी ने निरंतरता सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और बहुत सी कक्षाएं वर्तमान में 'ऑनलाइन' रूप से चल रही है।’’

उन्होंने कहा कि शिक्षा में प्रौद्योगिकी का प्रभावी उपयोग परिवर्तन में सहायता कर सकता है। बायजूज के जुड़ने के साथ इन आकांक्षी जिलों के छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

बायजू के संस्थापक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी बायजू रवींद्रन ने कहा, ‘‘सभी के लिए शिक्षा कार्यक्रम के माध्यम से हम देश भर में लाखों बच्चों को सशक्त और प्रभावित कर रहे हैं। नीति आयोग के साथ साझेदारी से हमारे प्रयासों को और मजबूती मिलेगी।’’

उन्होंने कहा कि शिक्षा समाज को आगे ले जाने की कुंजी है और हमारा मानना ​​है कि सभी बच्चे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने के हकदार हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा