लाइव न्यूज़ :

मार्च, 2021 के अंत तक यस बैंक का ऋण और अग्रिम 0.8 प्रतिशत बढ़कर 1.73 लाख करोड़ रुपये पर

By भाषा | Updated: April 5, 2021 13:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच अप्रैल यस बैंक का ऋण और अग्रिम मार्च, 2021 के अंत तक सालाना आधार पर 0.8 प्रतिशत बढ़कर 1,72,850 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। बैंक ने सोमवार को यह जानकारी दी।

शेयर बाजारों को भेजी सूचना में बैंक ने कहा कि ये आंकड़े अस्थायी हैं। बैंक ने 31 मार्च को समाप्त तिमाही के लिए वित्तीय नतीजों की घोषणा से पहले ये आंकड़े जारी किए हैं।

एक साल पहले समान अवधि में बैंक का ऋण और अग्रिम 1,71,443 करोड़ रुपये था।

मार्च तिमाही में बैंक का सकल खुदरा ऋण वितरण 154.3 प्रतिशत बढ़कर 7,828 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एक साल पहले समान तिमाही में यह 3,078 करोड़ रुपये रहा था।

बैंक की जमा 31 मार्च, 2021 के अंत तक 54.7 प्रतिशत बढ़कर 1,62,947 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। मार्च, 2020 के अंत तक यह आंकड़ा 1,05,364 करोड़ रुपये था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी