लाइव न्यूज़ :

आर्थिक गतिविधियों पर रोक से हमेशा के लिए बंद हो जाएंगे कारोबार: आरएआई

By भाषा | Updated: April 20, 2021 16:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 अप्रैल कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के मद्देनजर विभिन्न राज्यों में स्थानीय स्तर पर लगाए गए प्रतिबंधों के बीच रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (आरएआई) ने मंगलवार को कहा कि आर्थिक गतिविधियों पर रोक से कारोबार हमेशा के लिए बंद हो जाएंगे और लाखों लोगों का रोजगार चला जाएगा।

खुदरा संगठन ने कहा कि पिछले साल लॉकडाउन के दौरान ऐसे ही हालत पैदा हुए थे। इसलिए अब सरकार को चाहिये कि गैर-आवश्यक या गैर-खाद्य खुदरा कारोबार और मॉल को सख्त निगरानी के तहत काम करने की अनुमति दी जानी चाहिए।

आरएआई के सीईओ कुमार राजगोपालन ने एक बयान में कहा, ‘‘गैर-आवश्यक या गैर-खाद्य खुदरा दुकानों और मॉल को बंद करना समाधान नहीं है। पिछले साल कारोबार को हुए नुकसान को ध्यान में रखते हुए इस स्तर पर आर्थिक गतिविधि को बंद करने से व्यवसाय स्थायी रूप से बंद हो जाएंगे, जिससे लाखों लोग बेरोजगार हो जाएंगे।’’

उन्होंने कहा कि इसकी जगह सख्त निगरानी में सुरक्षा और स्वच्छता के सभी नियमों और शारीरिक दूरी के मानदंडों का पालन सुनिश्चित करते हुये कारोबार को खुला रखना चाहिये और उन पर पूर्ण पाबंदी नहीं लगानी चाहिये।

राजगोपालन ने कहा कि शॉपिंग केन्द्रों सहित देश भर में संगठित क्षेत्र के खुदरा कारोबारी पूरी सफलता के साथ कामकाज की मानक परिचालन प्रक्रिया का पालन कर रहे हैं और इसलिये उन्हें सख्त निगरानी में रखते हुये काम करने की अनुमति मिलनी चाहिये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग

क्राइम अलर्टचॉल में प्लास्टर का हिस्सा और छत का पंखा गिरने से आसिफ खान को सिर में चोट और 3 साल की अस्मा खान के पैरों में चोट

क्राइम अलर्टशादी से लौट रहे थे, बस पर ट्रक पलटा?, 6 की मौत और 24 घायल, वीडियो

कारोबार10 बजे से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू?, ट्रंप ने कहा- ‘सभ्यता को खत्म करने’ की धमकी देने के बाद ईरान वार्ता की मेज पर आया, लेकिन...

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव