लाइव न्यूज़ :

Business News: सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से 8 कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में दिखी गिरावट, रिलायंस इंडस्ट्रीज और टीसीएस रहे सबसे आगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 15, 2022 17:05 IST

आपको बता दें कि सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 2,48,372.97 करोड़ रुपए की गिरावट आई है।

Open in App
ठळक मुद्देसेंसेक्स के 10 में से आठ बड़ी कंपनियों के मार्केट कैप में गिरावट देखी गई है। रिलायंस इंडस्ट्रीज समेत कई कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में कमी देखी गई है।वहीं हिंदुस्तान यूनिलीवर की बाजार हैसियत में बढ़त हुई है।

नई दिल्ली:सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 2,48,372.97 करोड़ रुपए की गिरावट आई है। इस दौरान सबसे अधिक नुकसान रिलायंस इंडस्ट्रीज को उठाना पड़ा है। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 2,041.96 अंक या 3.72 प्रतिशत टूटा ता। सप्ताह के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), एचडीएफसी और भारती एयरटेल का बाजार मूल्यांकन घट गया है। 

वहीं दूसरी ओर हिंदुस्तान यूनिलीवर और कोटक महिंद्रा बैंक का बाजार पूंजीकरण चढ़ गया है। 

रिलायंस इंडस्ट्रीज के बाजार पूंजीकरण में हुई कमी

समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 1,30,627.7 करोड़ रुपए घटकर 16,42,568.98 करोड़ रुपए रह गया है। एसबीआई के बाजार पूंजीकरण में 35,073.72 करोड़ रुपए की गिरावट आई और यह 3,97,189.84 करोड़ रुपए पर आ गया है। 

आईसीआईसीआई बैंक का बाजार मूल्यांकन 29,279.72 करोड़ रुपए टूटकर 4,70,856.80 करोड़ रुपए पर और इन्फोसिस का 16,869.36 करोड़ रुपये के नुकसान से 6,32,432.92 करोड़ रुपए पर आ गया। 

एचडीएफसी बैंक की बाजार हैसियत 14,427.28 करोड़ रुपये घटकर 7,16,641.13 करोड़ रुपये पर और भारती एयरटेल की 11,533.26 करोड़ रुपये के नुकसान के साथ 3,78,620.36 करोड़ रुपये पर आ गई। 

हिंदुस्तान यूनिलीवर की बाजार हैसियत में बढ़त दिखी

टीसीएस का बाजार मूल्यांकन 7,153.45 करोड़ रुपये घटकर 12,48,998.89 करोड़ रुपए पर और एचडीएफसी का 3,408.48 करोड़ रुपए के नुकसान से 3,86,636.58 करोड़ रुपए पर आ गया। इस रुख के उलट हिंदुस्तान यूनिलीवर की बाजार हैसियत 10,514.42 करोड़ रुपए बढ़कर 5,15,582.56 करोड़ रुपए पर पहुंच गई। 

कोटक महिंद्रा बैंक का बाजार मूल्यांकन 1,231.33 करोड़ रुपए के उछाल के साथ 3,53,200.33 करोड़ रुपए रहा। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, एचडीएफसी, भारती एयरटेल और कोटक महिंद्रा बैंक का स्थान रहा है।

टॅग्स :सेंसेक्सReliance IndustriesTCSKotak BankHDFC Bank
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारATM Withdrawal Rules: एटीएम से पैसा निकालने पर अब देना होगा ज्यादा चार्ज, अप्रैल से बैंकों ने किया बड़ा बदलाव

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबारईरान वार से बाजार बेहाल, बाजार मूल्यांकन 1,02,771.87 करोड़ रुपये कम, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, टीसीएस, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर का बुरा हाल, देखिए शीर्ष 10 कंपनी

कारोबारईरान युद्ध के बाद बाजार में सबसे बड़ी गिरावट, निवेशकों के डूबे 14 लाख करोड़ रुपये

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?