लाइव न्यूज़ :

व्यापार गतिविधियों में आ रही तेजी- नोमुरा

By भाषा | Updated: August 9, 2021 23:32 IST

Open in App

मुंबई, नौ अगस्त कोविड-19 महामारी शुरू होने के 15 महीने बाद आठ अगस्त को समाप्त सप्ताह के दौरान कारोबारी गतिविधियां शुरू होने संबंधी संकेतक रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। जापान की ब्रोकरेज कंपनी ने सोमवार को यह कहा।

नोमुरा इंडिया बिजनेस रिजम्पशन इंडेक्स यानी कारोबार फिर से शुरू होने की गतिविधियों को मापने वाला सूचकांक आठ अगस्त को समाप्त सप्ताह में 99.4 पर पहुंच गया जो पिछले सप्ताह 94 था। यह महामारी पूर्व के 100 के आंकड़े के करीब है और कोविड महामारी की दूसरी लहर से पहले फरवरी मध्य में 99.3 प्रतिशत को पार कर गया है।

थोड़े समय के लिये स्थिर रहने के बाद गूगल वर्कप्लेस, खुदरा और मनोरंजन तथा एप्पल ड्राइविंग सूचकांक के साथ आवाजाही तेजी से बढ़ी है। इनमें क्रमश: 7.4 प्रतिशत, 5.3 प्रतिशत और 6.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इसके अलावा, लगातार तीन सप्ताह गिरावट के बाद बिजली मांग पिछले सप्ताह के मुकाबले 5.3 प्रतिशत बढ़ी। श्रम भागीदारी दर 39.8 प्रतिशत से बढ़कर 41.5 प्रतिशत पर पहुंच गयी। इससे बेरोजगारी दर 8.1 प्रतिशत रही।

संक्रमण के मामलों, टीकाकरण और लॉकडाउन की स्थिति पर राज्यव्यापी अंतर है। कर्नाटक और तमिलनाडु जैसे राज्य प्रतिबंधों को बढ़ा रहे हैं, जबकि महाराष्ट्र जैसे अन्य राज्यों में ढील दी जा रही है।

नोमुरा का कारोबार शुरू होने की गतिविधियों को मापने वाला सूचकांक जुलाई के मध्य से सुधर रहा है और यह संकेत देता है कि दूसरी लहर से तेजी से उबरते हुए अर्थव्यवस्था में पुनरूद्धार हो रहा है।

ब्रोकरेज कंपनी के अनुसार लोगों की आवाजाही बढ़ी है, ऐसे में तीसरी लहर को लेकर जोखिम है। इस पर नजर रखने की जरूरत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब