लाइव न्यूज़ :

भारतीय मानक ब्यूरो ने खिलौना उद्योग के विनियमन पर चर्चा की

By भाषा | Updated: November 25, 2021 14:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 नवंबर सरकार संचालित भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) ने बृहस्पतिवार को देश भर में बेचे जाने वाले खिलौनों के लिए गुणवत्ता मानक तय करने के प्रयासों पर प्रकाश डालते हुए खिलौना क्षेत्र में विनियमन के महत्व पर चर्चा की।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि देश की आजादी के 75 साल पूरे होने का जश्न मनाने के लिए 'आजादी का अमृत महोत्सव' पहल के तहत बीआईएस द्वारा आयोजित वेबिनार में सुरक्षा पहलुओं और खिलौनों के परीक्षण पर चर्चा की गयी।

खिलौना क्षेत्र में विनियमन के महत्व, निर्यात की गुंजाइश और खिलौना उद्योग में हाल की प्रगति एवं नवाचारों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

इसके अलावा, खिलौनों के विकास में डिजाइन और खेल की भूमिका, विभिन्न आयु वर्ग के बच्चों में सीखने के कौशल को विकसित करने में खिलौनों के ज्ञान संबंधी मूल्य पर भी वेबिनार में चर्चा की गयी।

चर्चा में खिलौना विनिर्माताओं, फिक्की, टीएआईटीएमए जैसे उद्योग निकायों के अलावा राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान, परीक्षण प्रयोगशालाओं सहित अन्य ने हिस्सा लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार