लाइव न्यूज़ :

Budget 2021: महंगाई की मार! पेट्रोल-डीजल पर सेस लगाने का मोदी सरकार का ऐलान, बढ़ेंगे दाम

By विनीत कुमार | Updated: February 1, 2021 14:53 IST

Budget 2021: पेट्रोल और डीजल पर सरकार ने सेस लगाने की घोषणा की है। बजट-2021 को पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इसकी घोषणा की। ऐसे में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबजट-2021 में निर्मला सीतारमण ने पेट्रोल और डीजल पर सेस लगाने का प्रस्ताव रखापेट्रोल पर प्रति लीटर 2.5 रुपये और डीजल पर प्रति लीटर 4 रुपये सेस लगाने की घोषणापेट्रोल और खासकर डीजल के दाम बढ़ने से अब महंगाई के भी और बढ़ने की आशंका

Budget 2021: कोरोना संकट और बढ़ी हुई बेरोजगारी के बीच पैसे की तंगी से जूझ रही आम जनता पर महंगाई की मार आने वाले दिनों में और बढ़ सकती है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को 2021-22 का आम बजट पेश करते हुए पेट्रोल-डीजल पर सेस (उपकर) लगाने की घोषणा की। 

पेट्रोल-डीजल पर एग्रिकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपमेंट सेस (AIDC) लगाने की घोषणा हुई है। वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण के दौरान पेट्रोल पर प्रति लीटर 2.5 रुपये और डीजल पर प्रति लीटर 4 रुपये सेस लगाने का प्रस्ताव पेश किया। निर्मला सीतारमण ने ये घोषणा ऐसे समय में की है जब पहले से ही पेट्रोल-डीजल के दाम काफी बढ़े हुए हैं।

मुंबई में इस समय पेट्रोल करीब 92.80 रुपये और डीजल 83.30 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है। वहीं दिल्ली में डीजल जहां 76.48 रुपये तो वहीं पेट्रोल 86.30 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है। 

डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ने से बढ़ेगी महंगाई

दरअसल, पेट्रोल के बढ़ते दामों की मार जहां आम लोगों की जेब पर सीधे पड़ेगी तो वहीं डीजल के दाम बढ़ने से ट्रकों का भाड़ा बढ़ेगा। इससे निश्चित तौर पर अन्य ढुलाई वाले सामान के दाम बढ़ेंगे और इसका असर आम आदमी की जेब पर भी दिखेगा।

सरकार के सामने भी कोरोना काल की चुनौती खड़ी है। सरकारी खजाना खाली है और ऐसे में सरकार अतिरिक्त राशि इकट्ठा करने की कोशिश में जुटी है। 

पेट्रोल-डीजल के अलावा इलेक्ट्रोनिक्स आइटम, मोबाइल फोन, इसके पार्ट्स आदि के दाम बढ़ सकते हैं। सरकार ने मोबाइल पार्ट्स पर कस्टम ड्यूटी बढ़ा दी है। 

वहीं, लोहा सहित तांबा, स्टील, सिल्क के कपड़े आदि के दाम घट सकते हैं। सोने-चांदी के भी दाम घटने की उम्मीद है। इन पर कस्टम ड्यूटी को घटाने का सरकार ने ऐलान किया है।

टॅग्स :बजट 2021संसद बजट सत्रनिर्मला सीतारमणपेट्रोल का भावडीजल का भावनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतलोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 816 होंगे?, संसद का बजट सत्र बढ़ा, 16 से 18 अप्रैल के बीच 3 दिवसीय बैठक?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?