लाइव न्यूज़ :

Budget 2020: पेंट उद्योग को आगामी बजट में जीएसटी कटौती के बजाय मांग बेहतर बनाने के उपायों की उम्मीद

By भाषा | Updated: January 24, 2020 17:04 IST

पिछले एक साल में अर्थव्यवस्था सुस्त हुई है। ऐसे में सरकार को व्यक्तिगत आयकर में प्रोत्साहन तथा बुनियादी संरचना में खर्च के जरिये मांग बढ़ाने और उपभोक्ताओं की धारणा बेहतर बनाने के उपाय करने चाहिये।

Open in App

पेंट उद्योग को केंद्र सरकार से आगामी बजट में माल एवं सेवा कर (जीएसटी) की दरों में और कटौती के बजाय उपभोक्ताओं की धारणा तथा मांग को बेहतर बनाने के उपायों की उम्मीद है। पेंट उद्योग की मांग पर अमल करते हुए सरकार ने जुलाई 2018 में जीएसटी की दर 28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दी थी।

बर्जर पेंट्स के प्रबंध निदेशक (एमडी) एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अभिजीत रॉय ने कहा, ‘‘पिछले एक साल में अर्थव्यवस्था सुस्त हुई है। ऐसे में सरकार को व्यक्तिगत आयकर में प्रोत्साहन तथा बुनियादी संरचना में खर्च के जरिये मांग बढ़ाने और उपभोक्ताओं की धारणा बेहतर बनाने के उपाय करने चाहिये।’’

एशियन पेंट्स के मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) अमित सिंगले ने कहा कि कर की दरों में कटौती हमेशा अच्छा होता है लेकिन अभी सरकार से उद्योग जगत को ऐसे कदम की उम्मीद नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘सरकार को उपभोक्ताओं को अधिक खर्च करने के लिये प्रोत्साहित करना चाहिये। यह आयकर में कटौती या अन्य उपायों के जरिये किया जा सकता है।’’

रॉय ने आवास तथा रियल्टी क्षेत्र में निवेश कर रहे व्यक्तियों को अन्य कर लाभ के जरिये प्रोत्साहन देने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि यह उपभोक्ताओं की धारणा बेहतर बनाने की दिशा में लंबे समय तक प्रभावी होगा।

टॅग्स :बिज़नेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

विश्वएपस्टीन फाइलों से जुड़ा अनिल अंबानी का नाम, दावा- स्वीडिश लड़की का दिया गया था ऑफर

भारतPM Modi Malaysia Visit: PM मोदी का 2 दिवसीय मलेशिया दौरा आज से शुरू, रक्षा-व्यापार संबंधों पर होगी चर्चा

विश्वभारत-यूएस ट्रेड डील के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मार्को रुबियो से की मुलाकात, जानें किन मुद्दों पर हुई वार्ता

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित