लाइव न्यूज़ :

Budget 2020: निर्मला सीतारमण के बजट पिटारे से ऑर्गेनिक फूड इंडस्ट्री को हैं काफी उम्मीदें, ये हैं जरूरतें

By भाषा | Updated: January 23, 2020 13:21 IST

Budget 2020: जैविक उत्पादों के सेवन के लाभों के बारे में जागरूकता बढ़ाना भी इस क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण है।

Open in App
ठळक मुद्देजैविक खाद्य की स्टार्ट-अप कंपनी केसरवाला ने इस उद्योग को गति प्रदान करने के लिए आगामी बजट में सरकार से प्रोत्साहन की मांग की है। ‘इस उद्योग को देश में प्रयोगशालाओं की संख्या और प्रमाणिकरण करने वाली प्रयोगशालाओं की संख्या के रूप में पर्याप्त बुनियादी ढांचे की आवश्यकता है।

जैविक खाद्य की स्टार्ट-अप कंपनी केसरवाला ने इस उद्योग को गति प्रदान करने के लिए आगामी बजट में सरकार से प्रोत्साहन की मांग की है। केसरवाला के संस्थापक, दिवाकर भल्ला और यूसुफ खान ने कहा, ‘‘इस उद्योग को देश में प्रयोगशालाओं की संख्या और प्रमाणिकरण करने वाली प्रयोगशालाओं की संख्या के रूप में पर्याप्त बुनियादी ढांचे की आवश्यकता है। इससे लागत में कटौती करने में मदद मिलेगी जो फिलहाल महंगी हैं।’’खान ने कहा, ‘‘जैविक उत्पाद उगाने के उद्देश्य से खेत की जमीन को फिर से तैयार करने के लिए, जो पूरी तरह से रासायनिक मुक्त हों, एक किसान को कम से कम पांच साल इंतजार करना होगा क्योंकि वह जैविक खेती के लिए उससे पहले उस जमीन का इस्तेमाल नहीं कर सकता है। पांच वर्षो के लिए खेत को खाली छोड़ना काफी लंबी अवधि है। यदि सरकार ऐसे किसानों के लिये सब्सिडी की घोषणा कर सकती है, तो उनके लिये यह एक बड़ी मदद होगी।’’उन्होंने यह भी कहा कि जैविक उत्पादों के सेवन के लाभों के बारे में जागरूकता बढ़ाना भी इस क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण है। भल्ला ने कहा कि हालांकि, लोग धीरे-धीरे जैविक खाद्य पदार्थों की ओर बढ़ रहे हैं, सभी बड़े और छोटे शहरों में इस दिशा में और कदम उठाए जाने की जरूरत है।उन्होंने कहा, ‘‘हम इस क्षेत्र को आगे ले जाने के लिए अमेरिका और यूरोप जैसे देशों से संकेत ले सकते हैं।’’ खान ने कहा कि इसके अलावा कौशल विकास एक अन्य क्षेत्र है, जिसपर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी को वर्ष 2020-21 का बजट पेश करेंगी।

टॅग्स :बजट २०२०-२१बजटनिर्मला सीतारमण
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

कारोबारदुनिया के सभी प्रधानमंत्रियों, राष्ट्रपतियों की लोकप्रियता में पीएम मोदी की साख सबसे ऊपर?, सीतारमण ने संसद में दिया वैश्विक सर्वेक्षण हवाला?

कारोबारपश्चिम एशिया संकट: मार्च में 2.9 लाख से अधिक नए पीएनजी कनेक्शन, 2,900 छापे और 1,200 सिलेंडर जब्त, मोदी सरकार ने तेज किए ईंधन और गैस की आपूर्ति प्रयास?

कारोबारकोविड के दौरान लॉकडाउन हमने देखा, वैसा कोई लॉकडाउन नहीं?, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा- पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 13 से घटाकर 3 और डीजल पर 10 से घटाकर 0, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित