लाइव न्यूज़ :

भारत के पहले बजट से ज्यादा तो आजकल की औसत फिल्में कमा लेती हैः जानें बजट से जुड़ी 10 रोचक बातें

By आदित्य द्विवेदी | Updated: July 1, 2019 14:55 IST

मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला बजट 5 जुलाई को पेश होगा। नवनियुक्त वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 2019-20 का पूर्ण बजट लोकसभा में 5 जुलाई को पेश करेगी। जानें भारत के केंद्रीय बजट से जुड़े कुछ रोचक तथ्यः

Open in App
ठळक मुद्देपहले बजट में खर्च के लिए कुल 197.39 करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे।मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला बजट 5 जुलाई को पेश होगा।

मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला बजट 5 जुलाई को पेश होगा। नवनियुक्त वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 2019-20 का पूर्ण बजट लोकसभा में 5 जुलाई को पेश करेगी। आम चुनावों के मद्देनजर चालू वित्त वर्ष का अंतरिम बजट फरवरी में तत्कालीन वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने पेश किया था। सभी की निगाहें 5 जुलाई को पेश होने वाले बजट पर टिकी हुई हैं। 

1947 में भारत को आजादी मिली, उसके बाद देश में कुल 25 वित्त मंत्री हुए हैं। इन्होंने अबतक कुल 87 बजट (पूर्णकालिक/अंतरिम) पेश किए हैं। निर्मला सीतारमण इस बार भारत का 90वां बजट पेश करेंगी। 

क्या आप जानते हैं कि देश का पहला बजट वित्त मंत्री आरके शंखमुखम चेट्टी ने पेश किया था। पहले बजट में खर्च के लिए कुल 197.39 करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे। इतनी कीमत में तो आज दिल्ली-एनसीआर में एक अच्छा बंगला भी मुश्किल से मिलेगा। 'बाहुबली' फिल्म के चार दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी इस धनराशि से ज्यादा था।

भारत के केंद्रीय बजट से जुड़े कुछ रोचक तथ्यः-

- भारत का पहले बजट का खर्च 197.39 करोड़ रुपये थे। इसमें से करीब आधा (46 प्रतिशत) हिस्सा डिफेंस सेक्टर को दिया गया था। यह रकम 92.74 करोड़ रुपये थी। उस वक्त देश की सीमाओं की सुरक्षा एक बड़ा लक्ष्य था।

- पहले बजट में इस बात पर भी सहमति बनी थी कि भारत और पाकिस्तान सितंबर-1948 तक एक ही करेंसी का इस्तेमाल करेंगे।

- 1948-49 में पहली बार अंतरिम बजट पेश किया गया। अंतरिम बजट अमूमन आम चुनाव से पहले छोटे समय के लिए पेश किया जाता है। पहला अंतरिम बजट पेश करने वाले वित्त मंत्री भी आरके शंखमुखम थे।

- अब तक के इतिहास में सबसे ज्यादा बार बजट पेश करने वाले वित्त मंत्री हैं मोरारजी देसाई। उन्होंने 10 केंद्रीय बजट पेश किए हैं। इसके बाद पी. चिदंबरम का नंबर आता है। उन्होंने 9 बजट पेश किए। प्रणब मुखर्जी ने कुल 8 बजट पेश किए हैं। 

- 29 फरवरी को मोरारजी देसाई का जन्मदिन होता है जो चार साल में एकबार आता है। वो एकमात्र ऐसे वित्त मंत्री हैं जिन्होंने अपने जन्मदिन के दिन दो बार बजट पेश किया। 29 जनवरी-1964 और 29 फरवरी-1968 को।

- मोरारजी देसाई के इस्तीफे के बाद 1969 में इंदिरा गांधी ने वित्त मंत्रालय का प्रभार संभाला। भारतीय इतिहास में वो एकमात्र महिला वित्त मंत्री रही हैं। 

- केंद्रीय बजट पेश किए जाने के 10-12 दिन पहले 'हलवा सेरेमनी' का आयोजन किया जाता है। इसमें अधिकारियों और स्टॉफ के लिए बड़ी मात्रा में मिठाई बनाई जाती है। इसके बाद बजट से जुड़े अधिकारियों को नॉर्थ ब्लॉक में बंद कर दिया जाता है जहां बजट की प्रिंटिंग का काम होता है। बजट प्रकाशित करने का पूरा प्रॉसेस बेहद गुप्त रखा जाता है। 

- साल 1999 तक केंद्रीय बजट शाम में 5 बजे पेश किया जाता था। 1999 में एनडीए सरकार में वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने परंपरा में बदलाव करते हुए इसे सुबह 11 बजे पेश किया। तब से आज तक यह सुबह 11 बजे ही पेश किया जाता है।

- साल 2016 तक केंद्रीय बजट फरवरी के आखिरी वर्किंग डे में पेश किया जाता था। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने 2017 में इस परंपरा को बदला और 1 फरवरी को बजट पेश किया। इस साल भी 1 फरवरी को बजट पेश किए जाने की घोषणा की गई है।

टॅग्स :बजट 2019निर्मला सीतारमण
Open in App

संबंधित खबरें

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

कारोबारदुनिया के सभी प्रधानमंत्रियों, राष्ट्रपतियों की लोकप्रियता में पीएम मोदी की साख सबसे ऊपर?, सीतारमण ने संसद में दिया वैश्विक सर्वेक्षण हवाला?

कारोबारपश्चिम एशिया संकट: मार्च में 2.9 लाख से अधिक नए पीएनजी कनेक्शन, 2,900 छापे और 1,200 सिलेंडर जब्त, मोदी सरकार ने तेज किए ईंधन और गैस की आपूर्ति प्रयास?

कारोबारकोविड के दौरान लॉकडाउन हमने देखा, वैसा कोई लॉकडाउन नहीं?, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा- पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 13 से घटाकर 3 और डीजल पर 10 से घटाकर 0, वीडियो

कारोबारकॉर्पोरेट संशोधन विधेयक पेश, संसद की संयुक्त समिति के पास भेजा?,जानिए बदलाव, आखिर क्यों विरोध कर रहा विपक्ष?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित