लाइव न्यूज़ :

बीएसई ने छोटे, मध्यम पूंजी वर्ग के शेयरों में उथल-पुथल रोकने के लिए नये निगरानी उपाय किये

By भाषा | Updated: August 11, 2021 19:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 अगस्त मध्यम और लघु पूंजी श्रेणी के शेयरों में अत्यधिक उतार-चढ़ाव को रोकने के वास्ते बीएसई ने 1,000 करोड़ रुपये से कम बाजार पूंजीकरण वाले कुछ शेयरों पर नजर रखने के लिये नये निगरानी उपाय पेश किये हैं।

बीएसई ने बुधवार को एक सर्कुलर में कहा कि ये नये उपाय (ऐड-ऑन प्राइस बैंड फ्रेमवर्क), 1,000 करोड़ रुपये से कम की बाजार-पूंजीकरण वाली कंपनियों पर और एक्स, एक्सटी, जेड, जेडपी, जेडवाई और वाई समूह की प्रतिभूतियों पर लागू होगा।

बीएसई ने कहा कि इस संरचना के तहत "छांटी गई प्रतिभूतियों में साप्ताहिक, मासिक, त्रैमासिक मूल्य बैंड के स्थान पर छमाही, एक वर्षीय, दो साल और तीन वर्षीय मूल्य बैंड होंगे।"

इन प्रतिभूतियों में अतिरिक्त मूल्य दायरा उनके मौजूदा दैनिक मूल्य दायरे के अतिरिक्त होगा।

जियोजित फाइनेंसियल सर्विसिज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी के विजयकुमार ने कहा कि बीएसई की नई निगरानी व्यवस्था जिसमें कुछ खास शेयरों के लिये अतिरिक्त मूलय दायरा तय किया गया है, यह शेयर बाजार का समय पर उठाया गया कदम है। इससे इन शेयरों में अतिरिक्त सट्टेबाजी गतिविधियों को नियंत्रित किया जा सकेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

बॉलीवुड चुस्कीखुशखबरी! दीपिका पादुकोण फिर बनने वाली हैं मां, एक्ट्रेस ने पति रणवीर के साथ बेहद प्यारे अंदाज में दी अपनी प्रेग्नेंसी की खबर

भारतलाल आतंक का ऐसे हुआ अंत

विश्वट्रंप सरकार को मुनीर से खतरा! ईरान के हितों को बढ़ावा देने का बड़ा आरोप; अमेरिकी रिपोर्ट का दावा

भारतNoida Labour Protest: नोएडा में हिंसक विरोध प्रदर्शन का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, यूपी STF ने तमिलनाडु से दबोचा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...