लाइव न्यूज़ :

ब्रुकफील्ड इंडिया रीट की सितंबर तिमाही में 180 करोड़ रुपये के लाभांश की घोषणा

By भाषा | Updated: November 9, 2021 18:17 IST

Open in App

मुंबई, नौ नवंबर सार्वजनिक रूप से कारोबार करने वाले देश के पहले रियल एस्टेट निवेश ट्रस्ट (रीट) ब्रुकफील्ड इंडिया रियल एस्टेट ट्रस्ट (बीआईआरईटी) ने सितंबर, 2021 तिमाही के लिए 180 करोड़ रुपये के लाभांश भुगतान की घोषणा की है, जिससे फरवरी में सूचीबद्ध होने के बाद से उसका कुल लाभ वितरण 360 रुपये हो गया है।

कंपनी ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि बीआईआरईटी ने जुलाई-सितंबर, 2021 की तिमाही के लिए 190 करोड़ रुपये या 6.43 रुपये प्रति यूनिट के शुद्ध वितरण योग्य नकदी प्रवाह का सृजन किया है। इसके साथ साथ सूचीबद्ध होने के बाद से कुल 390 करोड़ रुपये या 12.85 रुपये प्रति यूनिट के शुद्ध वितरण योग्य नकदी प्रवाह का सृजन हुआ है।

इस तिमाही में 180 करोड़ रुपये का लाभांश भुगतान छह रुपये प्रति यूनिट है, जिसमें यूनिटधारकों के लिए 35 प्रतिशत वितरण कर मुक्त है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व"ईरान और भारत के बीच संबंध बहुत मजबूत", होर्मुज जलडमरूमध्य के पास टैंकरों पर हमले के बाद तेहरान के प्रतिनिधि ने कही ये बड़ी बात

पूजा पाठPanchang 19 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 April 2026: सफलता या निराशा? जानें आज क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: आखा तीज पर भूलकर भी न करें ये काम, वरना रूठ जाएंगी मां लक्ष्मी; जानें क्या करें और क्या न करें?

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! SRH के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद आयुष म्हात्रे हो सकते हैं टुर्नामेंट से बाहर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर