कोयंबटूर में आइमैक्स सिनेमाघर खोलने के लिए ब्रॉडवे का करार

By भाषा | Published: December 19, 2021 09:00 PM2021-12-19T21:00:19+5:302021-12-19T21:00:19+5:30

Broadway signs contract to open IMAX theater in Coimbatore | कोयंबटूर में आइमैक्स सिनेमाघर खोलने के लिए ब्रॉडवे का करार

कोयंबटूर में आइमैक्स सिनेमाघर खोलने के लिए ब्रॉडवे का करार

चेन्नई, 19 दिसंबर आइमैक्स कॉर्पोरेशन और ब्रॉडवे मेगाप्लेक्स ने तमिलनाडु के कोयंबटूर में एक नया आइमैक्स सिनेमाघर खोलने के लिए करार किया है।

कंपनी की तरफ से जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक, यह तमिलनाडु का दूसरा आइमैक्स सिनेमाघर होगा। इसके पहले चेन्नई में एक आइमैक्स सिनेमाघर मौजूद है।

कोयंबटूर में आइमैक्स सिनेमाघर खोलने के लिए आइमैक्स कॉर्पोरेशन और ब्रॉडवे मेगाप्लेक्स ने हाल ही में एक करार पर हस्ताक्षर किए हैं। इस सिनेमाघर के वर्ष 2022 में शुरू हो जाने की संभावना है।

यह सिनेमाघर आइमैक्स की नई लेजर तकनीक एवं अत्याधुनिक साउंड सिस्टम से लैस होगा। आइमैक्स दुनिया भर में अपनी उन्नत मनोरंजन प्रौद्योगिकी के लिए मशहूर है। इसके 85 देशों में कुल 1,664 थिएटर हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Broadway signs contract to open IMAX theater in Coimbatore

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे