लाइव न्यूज़ :

भारत के साथ रिश्तों को लेकर ब्रिटेन की व्यापार मंत्री उत्साहित

By भाषा | Updated: May 4, 2021 23:25 IST

Open in App

लंदन, चार मई ब्रिटेन की व्यापार मंत्री लिज ट्रस ने मंगलवार को कहा कि भारत के साथ एक अरब ब्रिटिश पौंड का व्यापार और निवेश समझौता वास्तव में बड़े लक्ष्यों को हासिल करने की दिशा में एक छोटी बानगी मात्र है तथा सही मायने में अभी दोनों देशों के बीच बहुत सार्थक चीजें होनी हैं।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच ‘ऑनलाइन’ शिखर सम्मेलन से पहले एक अरब पौंड मूल्य के ब्रिटेन-भारत व्यापार और निवेश की घोषणा की है।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी बयान के अनुसार इस व्यापार और निवेश से ब्रिटेन में 6,500 से अधिक रोजगार सृजित होंगे।

ट्रस ने बीबीसी से कहा कि ये रोजगार एक-दो साल में सृजित होंगे।

उन्होंने कहा कि ये प्रतिबद्धताएं मुक्त व्यापार समझौते से बहुत अलग है। दोनों देश मुक्त व्यापार समझौते पर इस साल बातचीत शुरू करेंगे। बातचीत में शुल्क बाधाओं को कम करना तथा डिजिटल और डेटा पर नये समझौते शामिल हैं।

ट्रस ने कहा कि 6,500 नौकरियों की घोषणा वास्तव में बड़े लक्ष्यों को पाने की एक छोटी बानगी मात्र है।

दोनों देशों के बीच सालाना व्यापार करीब 23 अरब पौंड है जिसे 2030 तक दोगुना करने का लक्ष्य रखा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

क्राइम अलर्टअहमदाबाद में फूड पॉइजनिंग से मचा हड़कंप, धार्मिक उत्सव के दौरान नाश्ता खाने से 90 से ज्यादा लोग बीमार

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

क्राइम अलर्टतुम काले हो, मेरे लायक नहीं, मैं तुमसे बेहतर किसी के?, पत्नी प्रियंका और प्रेमी कमलेश ने पति पुरोहित देवकृष्ण को धारदार हथियार से काट डाला

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार