लाइव न्यूज़ :

ब्रिजस्टोन को टाटा मोटर्स से रेडियल टायरों की आपूर्ति का ठेका मिला

By भाषा | Updated: September 22, 2021 21:11 IST

Open in App

मुंबई 22 सितंबर जापान की टायर बनाने वाली कंपनी ब्रिजस्टोन को वाहन विनिर्माता टाटा मोटर्स से रेडियल टायरों के लिए आपूर्ति का ठेका मिला है।

ब्रिजस्टोन इंडिया ने बुधवार को एक बयान में बताया कि इस अनुबंध के तहत कंपनी टाटा मोटर्स की इलेक्ट्रिक बसों के लिए अपने आर156 बिना ट्यूब वाले (ट्यूबलेस) टायर की आपूर्ति करेगी।

उसने कहा कि इन टायरों की आपूर्ति बिजली से चलने वाली उन 150 ई-बसों के लिए की जाएगी, जिनका निर्माण टाटा मोटर्स द्वारा बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (बेस्ट) के लिए किया जा रहा है।

ब्रिजस्टोन इंडिया के वाणिज्यिक प्रमुख सुनील पुरी ने कहा, ‘‘टाटा मोटर्स के साथ साझेदारी करना हम सभी के लिए गर्व का क्षण है, क्योंकि उन्होंने बेस्ट उपक्रम के लिए अपनी इलेक्ट्रिक बसें शुरू की हैं। हमारे बिना ट्यूब वाले आर156 टायर उच्च ईंधन दक्षता प्रदान करते है।’’

उन्होंने कहा कि पर्यावरण के अनुकूल टायर ई-बसों के लिए उपयुक्त फिटमेंट है जो प्रौद्योगिकी के कारण पर्यावरण संरक्षण प्रदान करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार