लाइव न्यूज़ :

ब्रिक्स का खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कृषि-जैवविविधता भागीदारी पर जोर

By भाषा | Updated: August 14, 2021 14:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 अगस्त ब्रिक्स देशों ने खाद्य और पोषण सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कृषि-जैव विविधता को मजबूत करने को आपसी घनिष्ठ संबंधों पर जोर दिया है।

ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका (ब्रिक्स) के शीर्ष कृषि अधिकारियों के प्रतिनिधित्व वाले कृषि कार्यकारी समूह में 12-13 अगस्त को इस विषय पर चर्चा की गई।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि समूह ने कृषि के क्षेत्र में सहयोग और अनुसंधान को मजबूत करने के लिए घनिष्ठ संबंधों के निर्माण पर जोर दिया।

बैठक में समूह ने कहा कि संयुक्तराष्ट्र ने इस बात का उल्लेख किया है कि ब्रिक्स देश भूख और गरीबी को मिटाने के लिए 2030 सतत विकास लक्ष्यों के उद्देश्यों को प्राप्त करने में मदद करने के लिए अग्रणी भूमिका निभाने के लिहाज से अच्छी स्थिति में हैं।

बैठक में ब्रिक्स देशों में मजबूत कृषि अनुसंधान आधार और ज्ञान का दोहन एवं उसे साझा करने की जरूरत, विशेष रूप से जलवायु परिवर्तन की स्थिति को देखते हुए उन्नत उत्पादकता के लिए बेहतर समाधान प्रदान करने के लिए प्रयोगशाला से भूमि तक प्रौद्योगिकियों के हस्तांतरण की सुविधा, कृषि जैव विविधता को बनाए रखने और प्राकृतिक संसाधनों के सतत उपयोग को सुनिश्चित करने की जरूरत को स्वीकार किया गया।

बयान के अनुसार, भारत ने कृषि अनुसंधान, विस्तार, प्रौद्योगिकी हस्तांतरण, प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण के क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देने के लिए ब्रिक्स कृषि अनुसंधान मंच विकसित किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार10 बजे से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू?, ट्रंप ने कहा- ‘सभ्यता को खत्म करने’ की धमकी देने के बाद ईरान वार्ता की मेज पर आया, लेकिन...

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

क्राइम अलर्टTCS Nashik: आईटी कंपनी कार्यालय में यौन उत्पीड़न और "जबरन धर्मांतरण"?, केंद्रीय मंत्री संजय कुमार ने तेलंगाना डीजीपी से कहा- बैठक बुलाए और...

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः पिछले 8 मैच आंकड़े, RCB 6 और MI 2 मैच जीते?, आईपीएल में 200 से अधिक रनों का बचाव करते हुए सबसे अधिक जीत

पूजा पाठPanchang 13 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव