लाइव न्यूज़ :

बीओआरएल का खुद में विलय करेगी बीपीसीएल

By भाषा | Updated: October 22, 2021 18:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 अक्टूबर सार्वजनिक क्षेत्र की भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) ने शुक्रवार को कहा कि उसके निदेशक मंडल ने मध्य प्रदेश में बीना तेल रिफाइनरी का संचालन करने वाली इकाई का अपने साथ विलय के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। सरकार कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बेचने की प्रक्रिया में है।

बीपीसीएल ने शेयर बाजार को बताया, ‘‘कंपनी के निदेशक मंडल ने 21 अक्टूबर 2021 को हुई बैठक में भारत ओमान रिफाइनरीज लिमिटेड के कंपनी के साथ विलय योजना पर विचार किया और उसे मंजूरी दी।’’

बीओआरएल इस समय में बीपीसीएल की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है। यह मध्य प्रदेश के बीना में 78 लाख टन सालाना क्षमता की तेल रिफाइनरी संचालित करती है।

बीपीसीएल द्वारा हाल ही में बीओआरएल में ओमान ऑयल की हिस्सेदारी खरीदने के बाद विलय का यह फैसला किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीखुशखबरी! दीपिका पादुकोण फिर बनने वाली हैं मां, एक्ट्रेस ने पति रणवीर के साथ बेहद प्यारे अंदाज में दी अपनी प्रेग्नेंसी की खबर

भारतलाल आतंक का ऐसे हुआ अंत

विश्वट्रंप सरकार को मुनीर से खतरा! ईरान के हितों को बढ़ावा देने का बड़ा आरोप; अमेरिकी रिपोर्ट का दावा

भारतNoida Labour Protest: नोएडा में हिंसक विरोध प्रदर्शन का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, यूपी STF ने तमिलनाडु से दबोचा

विश्वउत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण से हड़कंप! जापान और दक्षिण कोरिया हाई अलर्ट पर, PM ताकाइची ने कसी कमर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...