लाइव न्यूज़ :

share bazar: शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा, निफ्टी 10,000 अंक के पार

By भाषा | Updated: June 18, 2020 17:42 IST

बृहस्पतिवार को शेयर बाजार में उछाल देखने को मिली। वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख के बावजूद यहां बाजार में तेजी आई है।बीएसई सेंसेक्स 700 अंक तक चढ़ा।

Open in App
ठळक मुद्दे शेयर बाजार में एसई सेंसेक्स 700 अंक चढ़ गया।वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख के बावजूद यहां बाजार में तेजी आई है।

मुंबई: एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, कोटक बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में बढ़त से बृहस्पतिवार को बीएसई सेंसेक्स 700 अंक चढ़ गया। वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख के बावजूद यहां बाजार में तेजी आई है। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स सुस्त रुख के साथ खुला, लेकिन इसने दोपहर के कारोबार में रफ्तार पकड़ी।

अंत में सेंसेक्स 700.13 अंक यानी 2.09 प्रतिशत की बढ़त के साथ 34,208.05 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 210.50 अंक या 2.13 प्रतिशत की बढ़त के साथ 10,091.65 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की कंपनियों में बजाज फाइनेंस का शेयर सबसे अधिक पांच प्रतिशत से अधिक चढ़ गया।

कोटक बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, पावरग्रिड, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर भी लाभ में रहे। वहीं दूसरी ओर हिंदुस्तान यूनिलीवर, भारती एयरटेल, टीसीएस, ओएनजीसी और मारुति के शेयरों में गिरावट रही। आनंद राठी के प्रमुख शेयर शोध (बुनियादी) नरेंद्र सोलंकी ने कहा कि एशियाई बाजारों में मिलेजुले रुख के बीच यहां बाजार सुस्ती के रुख के साथ खुले।

एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने कहा है कि विकासशील एशिया 2020 में शायद ही कुछ वृद्धि दर्ज करे। हालांकि, दोपहर के कारोबार में बैंकों, वित्तीय और धातु कंपनियों के शेयरों में लिवाली से यहां बाजार में तेजी आई। अन्य एशियाई बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का निक्की और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान में रहे।

वहीं चीन का शंघाई कम्पोजिट लाभ में रहा। शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजारों में मिलाजुला रख था। अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.76 प्रतिशत की बढ़त के साथ 41.02 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। दुनियाभर में कोविड-19 के मामले 83.31 लाख पर पहुंच गए हैं। अब तक इस महामारी से 4.48 लाख लोगों की जान गई है।

भारत में कोविड-19 संक्रमित लोगों का आंकड़ा 3,66,946 हो गया है। यहां इस महामारी से 12,237 लोगों की जान चा चुकी है। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया दो पैसे की बढ़त के साथ 76.14 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। 

 

 

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सshare bazarSensex
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?