लाइव न्यूज़ :

बिटकॉइन पर शिकंजा कस रही है सरकार, निवेशकों को 1 लाख आयकर का नोटिस जारी

By IANS | Updated: February 6, 2018 23:02 IST

देश के आयकर विभाग ने बिटकॉयन जैसी क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करने वाले करीब एक लाख लोगों को नोटिस जारी किया है।

Open in App

देश के आयकर विभाग ने बिटकॉयन जैसी क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करने वाले करीब एक लाख लोगों को नोटिस जारी किया है, जिन्होंने अपने आयकर रिटर्न में इसका उल्लेख नहीं किया है। एक शीर्ष अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के अध्यक्ष सुशील चंद्रा ने यहां एसोचैम के एक कार्यक्रम में यह खुलासा किया। वर्चुअल मुद्राओं में सरकार द्वारा विनिमयमन की चिंता से गिरावट का रूख है। यही कारण है कि बिटकॉयन मंगलवार को हांगकांग बाजार में नवंबर से अपने सबसे निम्नतम स्तर 5,992 डॉलर तक गिर गया। उन्होंने एसोचैम द्वारा आयोजित बजट-बाद सम्मेलन में कहा, "जिन लोगों ने क्रिप्टोकरेंसी में निवेश किया है, उन्होंने रिटर्न दाखिल करते समय इससे होनेवाली आय का खुलासा किया है और इसमें निवेश से प्राप्त होने वाले लाभ पर कर का भुगतान नहीं किया है। हम उन्हें कर जमा करने का नोटिस भेज रहे हैं।"चंद्रा के मुताबिक, आयकर विभाग ने क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करने वाले लोगों की जानकारी प्राप्त करने के लिए कई सर्वेक्षण किए हैं। उन्होंने कहा कि कई लोगों द्वारा किए गए निवेश में पारदर्शिता नहीं है और उन्होंने इसकी घोषणा नहीं की है। 

टॅग्स :आयकर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारTDS Rules Change 2026: सीनियर सिटीजन्स के लिए अब जरूरी हुआ नया फॉर्म, जानें क्या है खास

कारोबारNew Income Tax Act: बैंक ब्याज पर कब और कितना कटेगा TDS? जानें पूरी डिटेल

कारोबारTax Deadline 2026: कहीं छूट न जाए डेडलाइन! 31 मार्च तक हर करदाता के लिए जरूरी हैं ये 3 काम

कारोबारNew Rules 2026: बैंकिंग से लेकर ट्रेवल तक, ये 5 बदलाव जो हर भारतीय को जानना जरूरी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स