लाइव न्यूज़ :

बाइक टैक्सी सेवा रैपिडो ने टीकाकरण के लिए 10 से 23 जून तक मुफ्त सवारी की पेशकश की

By भाषा | Updated: June 11, 2021 17:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 जून बाइक टैक्सी सेवा मुहैया कराने वाले स्टार्टअप रैपिडो ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली-एनसीआर में टीकाकरण के लिए 18 साल से ऊपर के सभी योग्य व्यक्ति एक बार फिर उसकी बाइक टैक्सी सेवा का निशुल्क लाभ उठा सकते हैं।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि ‘राइड टू वैक्सीनेट’ नाम से शुरू किए गए इस अभियान के पहले चरण में 31 मार्च से 11 अप्रैल के बीच 10,000 मुफ्त सवारी सेवाएं मुहैया की गईं।

रैपिडो ने कहा कि इस अभियान के दूसरे चरण के तहत दिल्ली-एनसीआर के निर्धारित 18 अस्पतालों में से निकटतम टीकाकरण केंद्र तक मुफ्त सवारी मुहैया कराई जाएगी। यह अभियान 10 जून से 23 जून तक चलेगा।

रैपिडो के सह- संस्थापक अरविंद सांका ने दूसरे चरण के कार्यक्रम की शुरुआत पर कहा, फफहम मौजदूा समय के दौरान सुरक्षित और किफायती आवागमन की आवश्यकता को समझते हैं। देश की केवल 20 प्रतिशत आबादी के पास ही अपने वाहन हैं। इस लिहाज से सभी के लिये टीका लगवाने के लिये सुरक्षित और किफायती आवगमन सुविधा प्राप्त करना महत्वपूर्ण हो जाता हे। ‘राइड टू वैक्सीनेट’ के माध्यम से हम नागरिकों की आवागमन की बाधा को दूर करने का प्रयास कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs MI Highlights: तिलक वर्मा के तूफान से MI की बड़ी जीत, गुजरात 100 पर ऑलआउट

क्रिकेटGT vs MI: तिलक का शतक और अश्विनी कुमार के 4 विकेट से मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रनों से हराया

क्रिकेटWatch: जसप्रीत बुमराह ने IPL 2026 में विकेटों का सूखा खत्म किया, साई सुदर्शन को पहली ही गेंद पर किया शून्य पर आउट

क्रिकेटGT vs MI: 7 छक्के, 8 चौकों के साथ तिलक वर्मा ने 45 गेंदों में जड़ा आईपीएल का अपना शतक

क्रिकेटGT vs MI: तिलक वर्मा का तूफान! 45 गेंदों में 101 रन, मुंबई ने ठोके 199

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट