लाइव न्यूज़ :

भेल ने बैरा सिउल पनबिजली परियोजना का नवीनीकरण कार्य पूरा किया, तीसरी इकाई चालू की

By भाषा | Updated: October 21, 2021 19:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 अक्टूबर सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी भेल ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने हिमाचल प्रदेश के चंबा स्थित बैरा सिउल जलविद्युत संयंत्र के नवीनीकरण और आधुनिकीकरण का काम पूरा कर लिया है।

कंपनी के एक बयान में कहा गया है कि भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) ने हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में स्थित 180 मेगावाट (60-60 मेगावाट की तीन इकाइयां) मेगावाट के बैरा सिउल जलविद्युत संयंत्र का सफलतापूर्वक नवीनीकरण और आधुनिकीकरण का काम पूरा कर लिया है और उसकी तीसरी तथा अंतिम इकाई को चालू कर दिया है।

बिजलीघर की पहली और दूसरी इकाइयों को क्रमशः दिसंबर, 2019 और अक्टूबर, 2020 में पुनर्निर्मित और चालू किया जा चुका है।

साल 1981 में स्थापित, बैरा सिउल एनएचपीसी लिमिटेड का पहला पनबिजली संयंत्र है। परियोजना के नवीनीकरण और आधुनिकीकरण से दक्षता में सुधार होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतलाल आतंक का ऐसे हुआ अंत

विश्वट्रंप सरकार को मुनीर से खतरा! ईरान के हितों को बढ़ावा देने का बड़ा आरोप; अमेरिकी रिपोर्ट का दावा

भारतNoida Labour Protest: नोएडा में हिंसक विरोध प्रदर्शन का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, यूपी STF ने तमिलनाडु से दबोचा

विश्वउत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण से हड़कंप! जापान और दक्षिण कोरिया हाई अलर्ट पर, PM ताकाइची ने कसी कमर

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर