लाइव न्यूज़ :

भारती एयरटेल को जून तिमाही में 284 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ, आय 15.3 प्रतिशत बढ़ी

By भाषा | Updated: August 3, 2021 20:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन अगस्त देश की दूसरी सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल ने मंगलवार को कहा कि चालू वित्त वर्ष की जून तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ 284 करोड़ रुपये रहा, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में उसे 15,933 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी को समायोजित सकल राजस्व (एजीआर) बकाये के लिए प्रावधान करना पड़ा था।

तिमाही-दर-तिमाही आधार पर एयरटेल का शुद्ध लाभ मार्च तिमाही के 759.2 करोड़ रुपये से 62 प्रतिशत कम रहा है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि 30 जून को समाप्त पहली तिमाही के दौरान उसकी कुल आय सालाना आधार पर 15.3 प्रतिशत बढ़कर 26,854 करोड़ रुपये हो गई।

एयरटेल का एआरपीयू यानी प्रति ग्राहक औसत राजस्व समीक्षाधीन तिमाही में 146 रुपये था। यह आंकड़ा एक साल पहले की समान अवधि में 138 रुपये था।

कंपनी ने कहा कि एआरपीयू में सालाना आधार पर वृद्धि बेहतर ग्राहक बनाने पर जोर देने के साथ ही ग्राहकों द्वारा डेटा की खपत बढ़ाने के चलते है।

भारती एयरटेल के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (भारत एवं दक्षिण एशिया) गोपाल विट्टल ने कहा, ‘‘हमारी एकीकृत आय 26,854 करोड़ रुपये रही, जो इससे पिछली तिमाही के मुकाबले 4.3 प्रतिशत अधिक है, जबकि ब्याज, कर, मूल्यह्रास और परिशोधन से पूर्व आय यानी ईबीआईटीडीए मार्जिन 48.9 प्रतिशत से बढ़कर 49.1 प्रतिशत हो गया।

उन्होंने कहा कि महामारी के बीच एयरटेल के समग्र प्रदर्शन ने उसके पोर्टफोलियो की मजबूती को दर्शाया है।

विट्टल ने इस बात को स्वीकार किया कि तिमाही के दौरान लॉकडाउन की वजह से कंपनी की वायरलेस आय प्रभावित हुई। हालांकि, इसके साथ ही उन्होंने कहा कि एयरटेल का कुल प्रदर्शन उसकी जुझारू क्षमता तथा पोर्टफोलियो की मजबूती को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि तिमाही के दौरान हमने 51 लाख 4जी ग्राहक जोड़े और हमारा उपक्रम कारोबार मजबूत प्रदर्शन करता रहा।

उन्होंने कहा कि कंपनी नेटवर्क और डिजिटल क्षमता के साथ उभरती प्रौद्योगिकियों में निवेश जारी रखेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

विश्व"ईरान और भारत के बीच संबंध बहुत मजबूत", होर्मुज जलडमरूमध्य के पास टैंकरों पर हमले के बाद तेहरान के प्रतिनिधि ने कही ये बड़ी बात

पूजा पाठPanchang 19 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 April 2026: सफलता या निराशा? जानें आज क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: आखा तीज पर भूलकर भी न करें ये काम, वरना रूठ जाएंगी मां लक्ष्मी; जानें क्या करें और क्या न करें?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर